Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:40 AM IST
herzindagi
sufiya sufi

Sufiya Sufi: कौन हैं पहाड़ों की ये बेटी? मनाली से लेह तक 430 KM दौड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को पूरी दुनिया का सलाम

Who is Sufiya Sufi: राजस्थान के अजमेर में जन्मीं सूफिया सूफी एक विश्व प्रसिद्ध अल्ट्रा-रनर हैं। उन्होंने हाल ही में मनाली से लेह तक 480 किलोमीटर की दुर्गम दूरी 98 घंटे 27 मिनट में पूरी कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 
Editorial
Updated:- 2026-02-06, 12:31 IST

हमारे देश में कई ऐसी मिसालें मौजूद हैं, जो महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित करती हैं। ऐसी ही आज हम एक लड़की की कहानी आप लोगों के सामने लेकर आए हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं, राजस्थान के अजमेर में जन्मीं सूफिया सूफी (Sufiya Sufi)। ये आज एक विश्व प्रसिद्ध अल्ट्रा-रनर हैं। जुनून की खातिर दिल्ली में एविएशन की अपनी सुरक्षित नौकरी छोड़ने वाली सूफिया ने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प हर चीज को आसान कर देता है। बता दें कि हाल ही में उन्होंने मनाली से लेह तक के 480 किलोमीटर के दुर्गम रास्ते को महज 98 घंटे 27 मिनट में दौड़कर पूरा किया। ऐसे में इनकी संघर्ष की कहानी जानना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सूफिया सूफी कौन है और इन्होंने कैसे ये मकाम हासिल किया। पढ़ते हैं आगे...

कौन हैं सूफिया सूफी?

समुद्र तल से 17,000 फीट की ऊंचाई, ऑक्सीजन की भारी कमी और हाड़ कपाने वाली ठंड के बावजूद उन्होंने यह कीर्तिमान रचा। बता दें कि उनके नाम कई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दर्ज हैं, जो उन्हें दुनिया की सबसे साहसी महिला एथलीटों में शुमार करते हैं।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अवॉर्ड से सम्मानित

अच्छी बात ये है कि उनकी इस असाधारण उपलब्धि के लिए 2 फरवरी, 2026 को ऑफिशियली गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

sufiya sufi trophy

वे पहले एविएशन की नौकरी करती थी, ऐसे में उसे छोड़कर रनिंग को करियर बनाने वाली सूफिया आज देश के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

मौत की चुनौती जैसा था सफर

अल्ट्रा-रनर सूफिया सूफी के लिए मनाली से लेह तक का रास्ता सिर्फ एक सफर नहीं था, बल्कि मौत को चुनौती देने जैसा भी था। ऐसे में 31 अगस्त 2023 को अपनी ऐतिहासिक दौड़ पूरी करने के बाद, उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि इस सफर में उन्होंने हिमालय के सबसे ऊंचे और खतरनाक दर्रों को पार किया।

इसे भी पढ़ें - कौन हैं दिव्या गणेश? बिग बॉस तमिल 9 की ट्रॉफी जीतकर इंटरनेट पर छाईं ये वाइल्ड कार्ड विनर

कभी नहीं डगमगाया हौंसला

जब वे कई हजार मीटर की ऊंचाई पर दौड़ते हुए जब वे नीचे घाटियों की तरफ देखती थीं, तो रूह कांप जाती थी, लेकिन डर और ऑक्सीजन की भारी कमी के बावजूद, सूफिया का हौसला नहीं डगमगाया। उन्होंने दुर्गम पहाड़ों और गहरी खाइयों के खौफ को पीछे छोड़ते हुए अपनी यह वर्ल्ड रिकॉर्ड जीत हासिल की।

sufiya sufi profile

सूफिया सूफी महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय से स्नातक और 2008 में एविएशन कोर्स करने के बाद, उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर बतौर 'ग्राउंड हैंडलिंग ऑफिसर' अपने करियर की शुरुआत की।

नौकरी के कहा अलविदा

बता दें कि लगभग 10 साल तक सफल नौकरी करने के बाद, 2019 में उन्होंने अपने भीतर के रनर को पहचाना और अपने दौड़ के सपने को पूरा करने के लिए एक अच्छी-खासी नौकरी को अलविदा कह दिया। ऐसे में उन्होंने समाज की परवाह किए बिना अपने सपनों को चुना और आज वे कई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के साथ दुनिया की बेहतरीन अल्ट्रा-रनर बन चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें - कौन हैं Shipra Giri? यूपी वारियर्स की वो नई विकेटकीपर, जिसने अपनी चमक से सबको चौंकाया

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: instagram profile

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।