
बिग बॉस तमिल सीजन 9 ने अपना विनर पा लिया है। बता दें कि 3 महीने के हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद अब एक नाम हमारे सामने आया है, जो होस्ट विजय सेतुपति ने पेश किया है। शो की मजबूत कंटेस्टेंट्स दिव्या गणेश के हाथों में बिग बॉस तमिल सीजन 9 की ट्रॉफी पकड़ाई गई है। बता दें कि इस सीजन की शुरुआत 5 अक्टूबर को हुई थी। वहीं इस बार 24 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री ली थी। मगर विनर तो केवल एक ही होता है। ऐसे में टॉप में दिव्या के साथ विनोद, सांद्रा, ऑरोरा, विक्रम, सब्रीनाथन आखिर राउंड तक पहुंचे। बता दें कि इस बार फाइनल में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने भी अपनी जगह बनाई थी, जिनमें सांद्रा और दिव्या का नाम शामिल था। वहीं ट्रॉफी को दिव्या ने अपने हाथों में उठाया। तभी से लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन हैं दिव्या गणेश और इन्होंने अपने तरीके की शुरुआत कैसे की थी। आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कि कौन हैं दिव्या गणेश। पढ़ते हैं आगे...
दिव्या गणेश तमिलनाडु के रामनाथपुरम की रहने वाली हैं, जिनका जन्म 12 सितंबर 1994 को हुआ था। 31 वर्षीय दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में टीवी शो 'केलाडी कनमणि' (Keladi Kanmani) से की थी।
-1768823564616.jpg)
इसके बाद उन्होंने लक्ष्मी वंधाचू, 'विन्नैथंडी वरुवाया' और 'सुमंगली' जैसे कई फेमस शोज में अपनी अदाकारी से पहचान पाई है, लेकिन उन्हें असली नाम सुपरहिट सीरियल बाकियालक्ष्मी से मिला। जी हां, इस शो ने दिव्या को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।
इसे भी पढ़ें - 2026 Is The New 2016 क्या है? सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रही है 10 साल पुरानी यादों की ये चर्चा
तमिल इंडस्ट्री के साथ-साथ इन्होंने 2019 में 'भाग्यरेखा' के जरिए तेलुगु टीवी जगत में भी अपने पैर जमाए। एक्टिंग के प्रति जुनून और बिग बॉस के घर में उनके शानदार खेल ने ही उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचाया है।

इससे अलग इनके फिल्मी सफर की प्रमुख फिल्मों की बात करें तो 'निन्नू वीडानी नीडानु नेने' (2019), 'सिंगल शंकरम स्मार्टफोन सिमरनम' और 'अडंगथे' इस लिस्ट में शामिल हैं।
वहीं अगर उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानें तो, साल 2017 में उन्होंने प्रसिद्ध प्रोड्यूसर आर.के. सुरेश के साथ सगाई की थी। हालांकि, कुछ कारणों के चलते रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका और दोनों के रास्ते अलग हो गए। बता दें कि इस सगाई या अलगाव को लेकर कभी भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।
इसे भी पढ़ें - कौन हैं मेघा अग्रवाल, जिन्होंने मीशो की ग्रोथ में निभाई बड़ी भूमिका? अब भारी-भरकम सैलरी छोड़ने का लिया फैसला
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।