herzindagi
2026 is the new 2016

2026 Is The New 2016 क्या है? सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रही है 10 साल पुरानी यादों की ये चर्चा

इन दिनों जैसे ही इंस्टाग्राम या एक्स खोलते हैं तो तुरंत हमें 10 साल पुराना समय याद आ जाता है। जी हां, ऐसे में 2026 is the new 2016 ट्रेंड क्या है और यह कैसे पुराना समय याद दिला रहा है। जानते हैं इसके बारे में...  
Editorial
Updated:- 2026-01-19, 15:57 IST

कहते हैं कि वक्त कभी पीछे नहीं मुड़ता, लेकिन जैसे ही साल 2026 की शुरुआत हुई तो इस साल ने इस बात को एकदम ही गलत साबित कर दिया है। बता दें कि जैसे ही आप अपना सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम खोलेंगी या एक्स देखेंगी तो आपको एकदम से 10 साल पुराना समय याद आ जाएगा। जी हां, धुंधली तस्वीरें, फिल्टर्ड वीडियो इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में इस ट्रेंड के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 2006 इस द न्यू 2016 ट्रेड क्या है, पढ़ते हैं आगे...

इंस्टाग्राम पर चल रहा है 2026 Is The New 2016 ट्रेंड?

इन दिनों करीना कपूर खान से लेकर अनन्या पांडे, आलिया भट्ट जैसे बड़ अभिनेत्रियां एक ट्रेंड फॉलो कर रही हैं। ये स्टार्स अपनी 10 साल पुरानी तस्वीरों को स्टेटस के रूप में लगा रहे हैं। ऐसे में वे उस फोटो में अपनी फोटोज डालकर 10 साल पुराना समय याद कर रही हैं। इस ट्रेंड को सेलेब्रिटीज के साथ-साथ आम लोग भी फॉलो कर रहे हैं। साल 2026 में साल 2016 की फोटो शेयर करने का ये ट्रेंड लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)

अनन्या पांडे ने इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें सांझा की। एक्ट्रेस ने 10 साल पहले की कई फोटोस इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर डाली हैं, जिसमें अपनी बिकनी फोटोज, रक्षाबंधन की फोटो और भी कई पल हमें उनके देखने को मिल रहे हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

वहीं करीना कपूर भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनी हैं। एक्ट्रेस ने अपनी बिकनी फोटो के साथ-साथ प्रेगनेंसी, करण जौहर के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं वह सैफ अली खान के साथ भी कई फोटो में नजर आई हैं।

इसे भी पढ़ें -Are You Dead? चीन में वायरल हो रहा है ये अजीब ऐप, जानें यूजर्स से क्यों पूछे जा रहे हैं मौत से जुड़े सवाल?

साल 2026 में भूमि पेडनेकर ने भी कोई फोटोस साझा की है। इन्होंने अक्षय कुमार के साथ की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की शूटिंग की फोटोस हम सबके साथ शेयर की हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhumi Satish Pednekkar (@bhumisatishpednekkar)

 

कियारा आडवाणी की बात करें तो इन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर स्टेटस शेयर कर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि हर कोई 2016 की यादों में खोया है तो पेश है 2016 में सिडकियारा, जिन्हें इस बात से अनजान थे कि 10 साल बाद उनका बच्चा होने वाला है। 

इसे भी पढ़ें -Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026: सरकारी विभागों में इंटर्नशिप का मौका, Experience के साथ हर महीने मिलेगा शानदार स्टाइपेंड

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।