herzindagi
mukhyamantri pratigya yojana 2026

Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026: सरकारी विभागों में इंटर्नशिप का मौका, Experience के साथ हर महीने मिलेगा शानदार स्टाइपेंड

Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026: यदि आप सरकारी दफ्तर में इंटर्नशिप करने का मौका पाना चाहती हैं तो बिहार सरकार आपको यह मौका दे रही है। बता दें, युवाओं को मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा इंटर्नशिप योजना के तहत सरकारी कार्यालय में काम करने का मौका मिल रहा है। जानते हैं आगे...
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 17:13 IST

Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026: हमारे आसपास न जानें कितनी ऐसी सरकारी योजनाएं हैं जो हमारे लिए उपयोगी हैं। उन्हीं में से एक है मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना। ये इंटर्नशिप योजना बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने हेतु बनाई गई है। ऐसे में इस योजना के तहत सरकारी दफ्तर में काम करने का मौका मिलेगा। साथ ही युवाओं को एक अच्छा स्टाइपेंड भी मिलेगा। अब सवाल यह है कि आखिर इस योजना के लिए क्या-क्या क्राइटेरिया निर्धारित किए गए हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इस योजना के अंतर्गत किन लोगों को क्या-क्या सुविधा दी जा रही हैं। जानते हैं आगे...

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना क्या है? 

बता दें कि यह योजना मुख्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत संचालित की जा रही है। युवा रोजगार एवं कुशल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत बिहार कौशल विकास मिशन के माध्यम से इस योजना को लागू किया गया है। ऐसे में ये योजना सरकारी संस्थान में काम सीखने का एक सशक्त मंच बनाकर हम सबके सामने पेश हुई है। 

yojana tips

इस योजना की सबसे बड़ी बात यह है कि आप सरकारी विभाग के साथ-साथ देश की कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियों से भी जुड़ सकती हैं। कुछ नए संस्थान ऐसे भी हैं जो इंटर्नशिप के साथ-साथ आपको स्टाइपेंड भी देंगे और भोजन, रहने की जगह आदि अन्य सुविधा भी देंगे। इससे बिहार के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है और करियर में उन्नति हासिल होगी।

इसे भी पढ़ें - साइबर ठगों ने निकाला ठगी का नया तरीका, 'SIR लिस्ट' वाली फर्जी फाइल से खाली हो रही है मेहनत की कमाई

इन संस्थाओं में न केवल प्रयोगशाला सहायक बनने का मौका मिलेगा बल्कि सहायक डाटा एंट्री ऑपरेटर, सोशल मीडिया प्रबंधन, हिंदी टाइपिंग प्रशासनिक और तकनीकी क्षेत्र में काम करने का अवसर भी मिलेगा। युवाओं को 3 महीने से लेकर 1 वर्ष तक की इंटर्नशिप करने का मौका मिल रहा है। जिन लोगों ने 12वीं से लेकर मास्टर की डिग्री हासिल की है, उन्हें 4000 रुपए से 6000 रुपये तक का स्टापेंड मिल सकता है। इसके अलावा जो लोग बिहार के बाहर अन्य राज्य में इंटर्नशिप करना चाहते हैं तो उन्हें पूरी इंटर्नशिप का खर्चा डीबीटी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से उसके बैंक खाते में प्रदान किया जाएगा। 

yojana (2)

इंटर्नशिप के बाद संबंधित विभाग द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। बता दें कि 5 वर्षों में सूचना के अंतर्गत कुल 1,05,000 युवाओं को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसे भी पढ़ें - IAS अधिकारी बनकर हो रही है सोशल मीडिया पर ठगी, रांची के निवासी के साथ हुआ डिजिटल फ्रॉड, जानें कैसे पहचानें नकली प्रोफाइल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।