herzindagi
APK File scam

साइबर ठगों ने निकाला ठगी का नया तरीका, 'SIR लिस्ट' वाली फर्जी फाइल से खाली हो रही है मेहनत की कमाई

बता दें कि अब SIR लिस्ट के माध्यम से ठग लोगों को परेशान कर रहे हैं। ये ठगों ने एक नया तरीका निकाला है। ऐसे में इस तरीके के बारे में पता होना जरूरी है। कैसे बचें इस ठग से...
Editorial
Updated:- 2026-01-12, 18:02 IST

देशभर में चल रहे SIR कार्य के चलते अब ठगियों ने इसके माध्यम से भी ठग का एक नया रास्ता निकाल लिया है। बता दें कि निर्वाचन आयोग की तरफ से एसआईआर सूची में नाम देखने के लिए वेबसाइट बनाई गई थी। अब ठगी ने उस वेबसाइट का भी गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया है। उन्होंने उस जैसी एक फर्जी वेबसाइट बना दी है, जिससे लोगों को अपने जाल में फसाया जा रहा है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने लोगों को सावधान किया है। ये लोग SIR सूची के माध्यम से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में इस नए स्कैम के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि SIR लिस्ट के माध्यम से कैसे लोगों को ठगा जा रहा है। पढ़ते हैं आगे...

ठग कैसे कर रहे हैं SIR लिस्ट का इस्तेमाल

निर्वाचन आयोग की ओर से SIR सूची को देखने के लिए एक नई वेबसाइट बनाई गई है। ऐसे में इस वेबसाइट से मिलती-जुलती एक और वेबसाइट बनाई गई है। SIR लिस्ट से जुड़ी ये फर्जी वेबसाइट एकदम मुख्य वेबसाइट जैसी दिखती है। 

cyber fraud (2)

ऐसे में इस वेबसाइट पर लोगों को बुलाया जाता है और उनकी जानकारी दर्ज करके उनके नंबर पर एक लिंक भेजा जाता है। ये लिंक एपीके फाइल या SIR फाइल जैसा होता है। ऐसे में जैसे ही लोग उस लिंक पर क्लिक करते हैं वैसे ही उनका फोन हैक हो जाता है। कुछ देर बाद ठगी उन लोगों की सारी जानकारी हासिल करते हैं और उनके पूरे खाते को खाली कर देते हैं।

इसे भी पढ़ें - अब कोर्ट-कचहरी के चक्करों से मिलेगी आजादी, WhatsApp पर शुरू हुई सरकारी कानूनी सेवा, जानें कैसे उठाएं लाभ?

इतना ही नहीं व्हाट्सएप से अन्य कई रिश्तेदारों और दोस्तों का नंबर निकालकर उन्हें लिंक भेजते हैं। उन्हें एपीके फाइल को भेजा जाता है, जिससे अन्य लोगों को भी इस साल में फसाया जा सके। 

cyber fraud (2)

ऐसे में अब आप किसी भी व्यक्ति की ओर से भेजे गए लिंक पर गलती से भी क्लिक न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी या पासवर्ड ना दें। व्हाट्सएप पर एपीके फाइल को भूलकर भी ना खोलें। समय-समय पर अपने मोबाइल फोन पर ईमेल आईडी पासवर्ड को ना बदलें। अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को कभी अटेंड न करें। अगर आपके साथ या आसपास कोई ऐसी समस्या आ जाती है  या ठग हो जाता है तो तुरंत 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज करें। 

इसे भी पढ़ें -UPI यूजर्स सावधान! अब बिना OTP के भी खाली हो सकता है बैंक खाता, जानें क्या है यह 'Jumped Deposit' स्कैम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।