herzindagi
2016 trend bollywood actor vijay varma share golden toilet photos went viral

बॉलीवुड एक्टर Vijay Varma भी हुए #2016 ट्रेंड में शामिल, शेयर की गोल्डन टॉयलेट के साथ तस्वीर; इस सुपरस्टार के घर में है सोने का बाथरूम

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा ने #2016 के साथ फोटो अपलोड करते हिए कैप्शन में लिखा- साल 2016 में ही उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ पिंक फिल्म में काम करने का मौका मिला था। यह साल उनके लिए मील का पत्थर वाला साल था। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं, मेरी फिल्म के प्यारी कास्ट और बिग बी और शूजीत दा के साथ काम करने का मौका मिला। तभी मैं सचिन तेंदुलकर से भी मिला था।
Editorial
Updated:- 2026-01-20, 14:53 IST

सोशल मीडिया पर इस समय 2016 ट्रेंड चर्चा में है। केवल आम लोग ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेसिस ने भी अपनी पुरानी यादों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बिना एडिट किए, जैसे आप थे, ठीक वैसी ही तस्वीरें लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। यह ट्रेंड इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है और अब इस ट्रेंड में बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा भी शामिल हो गए हैं। बीते दिनों उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साल 2016 की तस्वीरें शेयर की। यह फोटो पिंक फिल्म के शूटिंग के दौरान ली गई थी। उस समय वह अमिताभ बच्चन के घर पर भी गए थे। ऐसे में उन्होंने फिल्म के कोएक्टरर्स के साथ तस्वीरें तो शेयर की है, साथ में उन्होंने अमिताभ बच्चन के बाथरूम की ऐसी तस्वीर शेयर की जो चर्चा का विषय बन गई। उनके द्वारा शेयर की गई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और इसकी खूब चर्चा हो रही है।

गोल्डन टॉयलेट के साथ सेल्फी हुई वायरल

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा की गोल्डन टॉयलेट वाली सेल्फी इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जब वह उनके घर गए थे, तब उन्होंने गोल्डन टॉयलेट के साथ सेल्फी ली थी। फोटो में उन्होंने शेरवानी पहनी है और स्माइल करते हुए बेहद क्यूट लग रहे हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन के घर जलसा मुंबई के जुहू में स्थित है। इस घर की कीमत 100 करोड़ से भी ऊपर बताई जाती है, ऐसे में गोल्डन टॉयलेट के साथ की फोटो झुटलाई नहीं जा सकती। अपने बंगले जलसा से ही अमिताभ बच्चन अपने फैंस से मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें- मुंबई में 'मन्नत' तो दुबई में 'जन्नत'...कई आलीशान बंगलों के मालिक हैं शाहरुख खान, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

2016 trend bollywood actor vijay varma share golden toilet photos went viral

क्या सच में है गोल्डन टॉयलेट

फोटो देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग बातें कर रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह टॉयलेट असली सोने का नही हैं। इसका कलर बस गोल्डन है, तो कई लोगों इसे असली भी मान रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि वह अमिताभ बच्चन है, उनके घर में अगर सोने का बाथरूम है, तो यह झूट नहीं हो सकता। हालांकि, सच चाहे जो भी हो। बाथरूम की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है।

इसे भी पढ़ें- मुकेश और नीता अंबानी का घर एंटीलिया क्या अनाथालय की जमीन पर बना है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vijay Varma (@itsvijayvarma)

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- vijay verma insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।