
बॉलीवुड सेलेब्स की पर्सनल लाइफ हमेशा ही चर्चाओं का विषय बनी रहती है। यही वजह है कि जब भी किसी बॉलीवुड एक्टर या एक्ट्रेस की शादी होती है, तो पूरे सोशल मीडिया पर छा जाती है। साल 2024 में नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला, अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ से लेकर रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी तक, कई सेलेब्स ने शादी की है।
बॉलीवुड सेलेब्स की शादी के साथ-साथ इस साल बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की वेडिंग ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन, अब 2024 खत्म होने जा रहा है और नए साल यानी 2025 की शुरुआत होने वाली है। इसी के साथ अब नए साल में भी फैंस को कई बॉलीवुड वेडिंग का इंतजार है।
View this post on Instagram
पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा लगभग दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यही वजह है कि फैंस को अब नए साल में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की शादी का इंतजार है। हालांकि, दोनों ही एक्टर्स की तरफ से शादी को लेकर हाल-फिलहाल में कोई बात नहीं की गई है।
इसे भी पढ़ें: देवा से लेकर सिकंदर तक साल 2025 में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में, दर्शकों कर रहे हैं इंतजार
पुष्पा में श्रीवल्ली बनकर लाखों-करोड़ों को अपनी अदाकारी से इंप्रेस करने वाली रश्मिका मंदाना भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब लाइमलाइट में बनी रहती हैं। पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि रश्मिका मंदाना और साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा डेट कर रहे हैं। हालांकि रश्मिका या विजय देवरकोंडा की तरफ से रिश्ता या उसकी खबरों पर कोई कमेंट नहीं किया गया है। लेकिन, फैंस को ऐसी उम्मीदें हैं कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा भी आने वाले नए साल में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
View this post on Instagram
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन पत्नी सुजैन खान से तलाक लेने के बाद से एक्ट्रेस और म्यूजिशियन सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। ऋतिक और सबा अक्सर ही वेकेशन, पार्टीज और इवेंट्स में एक साथ दिखाई देते हैं। लेकिन, दोनों ने ही शादी को लेकर किसी तरह का ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। फिर भी फैंस ऋतिक रोशन और सबा आजाद की शादी का इंतजार कर रहे हैं।
View this post on Instagram
बॉलीवुड एक्टर और करिश्मा-करीना कपूर के कजिन भाई आदर जैन भी मंगेतर आलेखा आडवाणी से साल 2025 में शादी कर सकते हैं। आदर और आलेखा की रोका सेरेमनी नवंबर 2024 में बहुत ही धूमधाम से हुई थी। इससे पहले आदर और आलेखा की सगाई की तस्वीरों ने नेटीजन्स को हैरान कर दिया था। रोका सेरेमनी के बाद अब फैंस को ऐसी उम्मीद है कि एक्टर आदर जैन जल्द ही आलेखा आडवाणी के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, कपल की वेडिंग की कोई ऑफिशियल डेट अभी तक सामने नहीं आई है।
इसे भी पढ़ें: इस साल इन सेलिब्रिटी कपल्स के रिश्ते को लगा फुल स्टॉप, किसी का ब्रेकअप तो किसी का हुआ तलाक
View this post on Instagram
टीवी के फेमस कपल्स में शामिल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लव लाइफ के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब होते हैं। तेजस्वी और करण, लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यही वजह है कि फैंस को कपल की अब शादी का इंतजार है। हालांकि, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने शादी को लेकर अभी तक कोई प्लान नहीं शेयर किया है।
View this post on Instagram
बिग बॉस सीजन 14 से अली गोनी और जैस्मिन भसीन की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अली गोनी और जैस्मिन भसीन की जोड़ी को देख फैंस बलाइयां लेते नहीं थकते हैं। इसी वजह से फैंस को इस कपल की शादी का भी बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, कपल ने हाल-फिलहाल में शादी को लेकर किसी तरह का स्टेटमेंट नहीं दिया है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि अली और जैस्मिन साल 2025 में शादी कर सकते हैं।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Instagram (@tamannaahspeaks,@kkundrra, @alygoni))
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।