
होली के रंगों का खुमार मार्केट और हवाओं में दिखने लगा है। इस साल का त्योहार एंटरटेनमेंट जगत के कई सितारों के लिए बेहद खास है, क्योंकि वे शादी के बंधन में बंधने के बाद अपनी पहली होली मनाएंगे। इस लिस्ट में 7 ऐसे फेमस सेलिब्रिटी कपल्स शामिल हैं, जिनकी जिंदगी में शादी के बाद रंगों का यह पहला फेस्ट खुशियां लेकर आ रहा है। खास बात यह है कि इनमें से एक जोड़ा तो होली से महज 5 दिन पहले ही सात फेरों के बंधन में बंधा है। ऐसे में इस लिस्ट के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन हैं वे फेमस सेलिब्रिटी कपल्स जो इस साल अपनी पहली होली मनाएंगे। पढ़ते हैं आगे...
टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री हिना खान और उनके पार्टनर रॉकी जायसवाल के लिए यह होली खुशियों की नई सौगात लेकर आई है। पिछले साल 4 जून 2025 को शादी में बंधने के बाद, यह जोड़ा शादी के बाद अपनी पहली होली मनाएगा।

'बालिका वधू' के रूप में घर-घर अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अविका गौर के लिए साल 2026 की होली बेहद खास है। अविका अपने जीवनसाथी मिलिंद चंदवानी के साथ शादी के बाद पहली बार रंगों का यह त्योहार मनाएंगी। गौरतलब है कि इस प्यारे जोड़े ने 30 सितंबर 2025 को सात फेरे लेकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की थी।
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के लिए यह होली खुशियों की दोगुनी सौगात लेकर आई है।

अभी हाल ही में, यानी 26 फरवरी को यह फेमस जोड़ा शादी के बंधन में बंधा है। अपनी शादी के महज 5 दिन बाद ही रश्मिका और विजय अपनी 'पहली होली' का जश्न मनाएंगे।
इसे भी पढ़ें - Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding : शादी के बंधन में बंधे विजय और रश्मिका, वेडिंग फोटोज में एक-दूसरे पर प्यार लुटाते आए नजर
दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री समंथा रुथ प्रभु के लिए भी साल 2026 की होली खुशियों के नए रंग लेकर आई है। समंथा ने 1 दिसंबर 2025 को जाने-माने निर्देशक राज निदिमोरु के साथ शादी में बंधकर सभी को चौंका दिया था।
लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री सारा खान और कृष पाठक के लिए साल 2026 की होली खुशियों भरा है। इस प्यारे जोड़े ने 5 दिसंबर 2025 को एक-दूसरे का हाथ थामकर अपने नए जीवन की शुरुआत की थी। शादी के बाद यह उनकी पहली होली है, जिसे यादगार बनाने के लिए दोनों ने अभी से शानदार तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इसे भी पढ़ें -रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की ग्रांड वेडिंग के बीच जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर? करोड़ों की कमाई करता है कपल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।