
हिंदू धर्म में हर त्योहार और दिन का अलग महत्व होता है। इसलिए जब भी कुछ तिथि आने वाली होती है, तो इसके बारे में जानकारी हर कोई पहले से ही प्राप्त करता है, ताकि इससे कोई गलत कार्य न हो सके, जो भी हो वो सही तरीके से हो। होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाते हैं। इस साल ये 24 फरवरी को पड़ रहे हैं। ऐसे में होलाष्टक से पहले नविवाहित अपने मायके आ जाती है। ससुराल में होली पर नहीं रहती है। आखिर ऐसा क्यों होता है? साथ ही इसके पीछे का कारण क्या है इसके बारे में पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानते हैं।
कई सारी जगहें ऐसी हैं, जहां पर नविवाहित को होलाष्टक से पहले अपने मायके भेज दिया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि होलाष्टक के दौरान वातावरण में नकारात्मकता का स्तर बढ़ जाता है। चूंकि नई दुल्हन घर की लक्ष्मी मानी जाती है, इसलिए उसकी ऊर्जा को सुरक्षित रखना अनिवार्य है। मायके में रहने से वह इस नकारात्मकता के सीधे प्रभाव से बच जाती है और अपने कुल के संस्कारों व सुरक्षा घेरे में रहती है। इसलिए उसे मायके भेजा जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शादी के बाद पहली जलती हुई होली नवविवाहिता को ससुराल में नहीं देखना चाहिए। इसे शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है नई दुल्हन की उस समय ऊर्जा कम होती है। इसलिए नकारात्मक प्रभाव सबसे ज्यादा उनपर हो सकता है। साथ ही सास और बहू के रिश्ते में खटास भी आती है। इसलिए बहू को मायके भेज दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: होलाष्टक शुरू होने से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना वास्तु दोष से बढ़ सकती हैं मुश्किलें
होलाष्टक में नवविवाहिता का मायके जाना केवल एक रूढ़िवादी परंपरा नहीं, बल्कि ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचने का एक ज्योतिषीय कवच है, ताकि नई दुल्हन नई ऊर्जा के साथ अपने वैवाहिक जीवन में सुख-शांति ला सके।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।