
फुलेरा दूज का दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी के प्रेम को समर्पित होता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह तिथि विवाह, प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन से जुड़े उपायों के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों की शादी में बार-बार अड़चनें आ रही हैं, रिश्ते बनकर बार-बार टूट जाते हों या वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ गया हो उनके लिए यह दिन विशेष रूप से फलदायी होता है। इस साल फुलेरा दूज 19 फरवरी को मनाया जाएगा। यह तिथि विशेष रूप से प्रेम, सौभाग्य और वैवाहिक सुख से जुड़ी होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए पूजा-पाठ और ज्योतिषीय उपाय जल्दी फल देते हैं और जीवन में आ रही वैवाहिक बाधाओं को दूर करने में सहायक होते हैं। अगर आपकी शादी में भी बार-बार रुकावटें आ रही हैं और वैवाहिक जीवन में बेवजह तनाव की स्थिति बनी हुई है तो आप कुछ आसान उपायों को आजमाकर इन समस्याओं से बाहर आ सकती हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कुछ उपायों के बारे में।
अगर आपकी शादी में कई रुकावटें आ रही हैं और बात बनते-बनते बिगड़ जाती है तो फुलेरा दूज के दिन प्रातः स्नान करके पूजा स्थान पर घी का दीपक जलाएं और कृष्ण जी के साथ राधा रानी का स्मरण करें और गणपति जी का ध्यान करें।

एक भोजपत्र लें और पीले चंदन से मोरपंख की सहायता से 'शुभ विवाह' लिखें। यदि आप किसी व्यक्ति विशेष से विवाह करना चाहती हैं, तो उसका नाम लिखें और राधा-कृष्ण की प्रतिमा के सामने रखकर 7 पीले फूल चढ़ाएं। उसके बाद फिर विवाह सिद्धि मंत्र का जाप करें।
यदि पति-पत्नी के बीच किसी से तनाव, गलतफहमी या बार-बार विवाद होते हैं तो फुलेरा दूज के दिन राधा-कृष्ण को सुगंधित फूलों की माला अर्पित करें। यदि आप राधा कृष्ण की तस्वीर में सफेद फूलों की माला अर्पित करेंगी तो आपके जीवन में इसके शुभ फल देखने को मिल सकते हैं। पति-पत्नी दोनों साथ बैठकर ईश्वर से प्रार्थना करें और कम से कम 11 मिनट बार 'राधे-कृष्ण' का जाप करें। यह उपाय वैवाहिक रिश्ते में मधुरता लाने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें- Phulera Dooj 2026: 18 या 19 फरवरी कब है फुलेरा दूज? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

यदि आप कृष्ण जी को चांदी की बांसुरी चढ़ाएंगी और वैजंती माला से उन्हें सुसज्जित करेंगी तो आपके वैवाहिक जीवन में आने वाली सभी बाधाएं समाप्त हो सकती हैं और यदि आपकी शादी नहीं हुई है तो जल्द ही जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। इस दिन यदि आप जरूरतमंदों को भोजन कराएं तो यह भी अत्यंत शुभ हो सकता है।
कई बार अच्छे रिश्ते आते हैं लेकिन बात नहीं बन पाती है। इसका कारण ग्रह-नक्षत्रों का खेल भी हो सकता है। ऐसे में आप फुलेरा दूज के दिन पीले वस्त्र पहनकर भगवान कृष्ण को केसर मिश्रित दूध का भोग लगाएं। यही नहीं यदि आप कृष्ण जी का श्रृंगार भी पीले वस्त्रों से करेंगी तो आपके जीवन में आने वाली बाधाएं समाप्त हो सकती हैं और जल्द ही शादी के योग बनेंगे।
फुलेरा दूज के दिन घर के पूजा स्थान और मुख्य द्वार को यदि आप पीले फूलों से सजाएं। साथ ही, श्री कृष्ण और राधा रानी को भी पीले फूल अर्पित करें तो
आपके जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं और शादी में होने वाली देरी से भी बचा जा सकता है। इस उपाय को यदि पति-पत्नी साथ में करेंगे तो उनके वैवाहिक जीवन की बाधाओं को दूर किया जा सकता है।
फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को पड़ने वाले फुलेरा दूज में यदि आप यहां बताए उपायों को आजमाएंगी तो आपके वैवाहिक जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सकता है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।