Wed Feb 18, 2026 | Updated 03:44 AM IST
image

Phulera Dooj Puja Vidhi And Samagri 2026: फुलेरा दूज के दिन करें भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा, जानें सामग्री लिस्ट, पूजा विधि और मंत्र

फुलेरा दूज बेहद खास दिन होता है। इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा होती है। इस दिन आप भी खास सामग्री, पूजा विधि और मंत्रों के साथ पूजा को संपन्न कर सकती हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से आर्टिकल में बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-17, 20:30 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास का महीना बेहद खास होता है। इसी महीने में होली का त्योहार भी मनाया जाता है। इससे पहले शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज का त्योहार मनाया जाता है। साल 2026 में यह पर्व 19 फरवरी, गुरुवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है। इस दिन किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं होती। फुलेरा दूज मुख्य रूप से भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के प्रेम का उत्सव है। माना जाता है कि इसी दिन से ब्रज में होली की शुरुआत होती है। आइए पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानते हैं इस विशेष दिन की पूजन सामग्री, विधि और मंत्रों के बारे में।

फुलेरा दूज की पूजन सामग्री लिस्ट

  • राधा-कृष्ण की मूर्ति या चित्र
  • ताजे फूल जैसे गुलाब, गेंदा और सफेद फूल
  • श्रृंगार की सामग्री जैसे- राधा रानी की चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी, सिंदूर और अन्य सांग्री
  • गुलाल
  • भोग के लिए माखन-मिश्री और मौसमी फल
  • घी का दीपक
  • अगरबत्ती
  • कपूर
  • गंगाजल
  • चंदन
  • अक्षत

navratri-2023-puja-thali-decoration

फुलेरा दूज की कैसे करें पूजा?

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। इसके लिए आप कोई भी रंग को पहनने के लिए ले सकती हैं।
  • पूजा घर की सफाई करें और व्रत का संकल्प लें।
  • भगवान कृष्ण और राधा जी की तस्वीर या मूर्ति को गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराएं।
  • भगवान कृष्ण को पीले वस्त्र और राधा रानी को रंगीन चुनरी या लहंगा पहनाएं। इस बात का ध्यान रखें कि कृष्ण जी के मुकुट पर मोरपंख जरूर लगा हो।
  • फुलेरा दूज पर भगवान पर फूल अर्पित करें। यह इस बात का प्रतीक है कि आप उनके साथ होली खेल रहे हैं।
  • घी का दीपक जलाएं और चंदन का तिलक लगाएं।
  • इसके बाद 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करते हुए धूप-अगरबत्ती दिखाएं।
  • कान्हा को उनका प्रिय माखन-मिश्री अर्पित करें। साथ ही सात्विक भोजन या मिठाइयों का भोग लगाएं।

1 - 2026-02-17T131027.849

 

इसे भी पढ़ें: February Festival List 2026: फरवरी में कब है महाशिवरात्रि, फुलेरा दूज और आमलकी एकादशी? यहां जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

फुलेरा दूज पर किन मंत्रों का करें जाप?

  • पूजा तभी पूरी मानी जाएगी। जब आप खास मंत्रों का जाप करेंगी। इससे आपके जीवन के कई सारे रास्ते खुलेंगे। आइए बताते हैं किन मंत्रों का जाप करें।
  • अगर आपको जीवन में सफलता और शांति चाहिए तो इसके लिए आप 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के उच्चारण से आपके जीवन के कई सारे मार्ग खुल जाएंगे।
  • प्रेम और वैवाहिक सुख के लिए 'ॐ रां राधायै नमः' का जाप करें। इससे भगवान आपके ऊपर अपनी कृपा बरसाएंगे और शादी के रास्ते खोलेंगे।
  • राधा-कृष्ण महामंत्र 'हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे' का जाप आप जीवन में होने वाली रुकावट को दूर करने के लिए करें।

फुलेरा दूज का दिन काफी खास होता है। इसी दिन भगवान कृष्ण ने राधा रानी और गोपियों के साथ फूलों की होली खेली थी। आप भी इस दिन भगवान को फूल अर्पित करके दिन को खास बना सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;