Sat Apr 18, 2026 | Updated 05:20 PM IST
best time to buy gold on akshaya tritiya

Gold Buying Muhurat: 19 अप्रैल को है Akshaya Tritiya, सुबह 10:50 से लेकर कब तक खरीद सकते हैं गोल्‍ड; जानें Gold शॉपिंग के लिए अबूझ मुहूर्त

Akshaya Tritiya Gold Shopping Time: अक्षय तृतीया के दिन अगर आप भी सोना खरीदने के बारे में विचार कर रही हैं, तो एक बार पंडित जी शुभ मुहूर्त जान लें, जिन पर गोल्‍ड खरीदने से न केवल आपके घर में धन का प्रवेश होगा बल्कि सुख और समृद्धि भी आएगी। 
Editorial
Updated:- 2026-04-18, 15:18 IST

Sona Kharidne Ka Shubh Samay: हिंदू धर्म में कई तीज-त्‍योहारों को विशेष महत्‍व दिया गया है। इनमें से एक है अक्षय तृतीया। यह बहुत ही शुभ दिन होता है। यह पर्व हर वर्ष वैशाख के महीने में आता है और माह की शुक्‍ल पक्षकी तृतीया को मनाया जाता है। ऐसी मान्‍यता है कि यह दिन पूरी तरह से शुभ है और इस दिन कोई भी नया काम शुरू किया जा सकता है, कुछ भी नया खरीदना जा सकता है और पूजा-पाठ एंव अनुष्‍ठान किए जा सकते हैं। इस दिन देवी लक्ष्‍मी और श्री हरि विष्‍णु जी की पूजा की जाती है और सोना-चांदी खरीदा जाता है। पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया इस वर्ष ह19 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी। वैसे तो अक्षय तृतीया के दिन अबुझ मुहूर्त होता है, मगर कुछ मुहूर्त ऐसे हैं, जिन पर सोना खरीदना वकई में आपको बहुत अधिक लाभ पहुंचा सकता है। हमने इन मुहूर्त के बारे में मध्‍यप्रदेश, छिंदवाड़ा निवासी पंडित एंव ज्‍योतिषाचार्य सौरभ त्रिपाठी से बात की है। वह कहते हैं, "अक्षय का अर्थ अनंत है और अनंत केवल श्री हरी विष्‍णु हैं, वहीं सोने और चांदी को धन माना गया है जिसकी देवी श्री लक्ष्‍मी माता है। ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन सोना या चांदी खरीदने को शुभ बताया जाता है। ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन यदि आप सोना खरीदती हैं, तो आपको शुभ फल प्राप्‍त होते हैं।"
पंडित जी अक्षय तृतिया पर किसी मुहूर्त पर सोना खरीदा चाहिए और उससे क्‍या फल प्राप्‍त होंगे बता रहे हैं।

GOLD

 

अक्षय तृतीया 2026: गोल्ड खरीदने का शुभ मुहूर्त

समय अवधि मुहूर्त प्रकार समय विवरण
सबसे शुभ समय  चर, लाभ, अमृत सुबह 10:50 बजे – दोपहर 12:19 बजे यह समय सोना खरीदने और पूजा के लिए सबसे उत्तम माना गया है। इस दौरान किए गए कार्य अक्षय फल देने वाले होते हैं।
दोपहर का शुभ समय शुभ दोपहर 1:55 बजे – 3:30 बजे इस समय में भी गोल्ड खरीदारी करना शुभ रहेगा। अगर सुबह का मुहूर्त मिस हो जाए तो इस समय का चयन कर सकते हैं।
शाम का शुभ समय (चौघड़िया) शुभ, अमृत, चर शाम 6:50 बजे – रात 10:55 बजे शाम के समय में भी गोल्ड खरीदने का अच्छा अवसर है। इस समय किए गए निवेश लंबे समय में लाभदायक माने जाते हैं।

नोट: अक्षय तृतीया पर "अबूझ मुहूर्त" माना जाता है, यानी इस दिन बिना किसी विशेष मुहूर्त के भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं, लेकिन ऊपर दिए गए समय विशेष रूप से फलदायी माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya Remedies: अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें ये उपाय, भगवान विष्णु के आशीर्वाद के साथ होगी माता लक्ष्मी की कृपा

अत: यह कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय तृतीया का दिन वाकई बहुत शुभ होता है। इस दिन की गई नई शुरुआत आपको भविष्‍य में बहुत फायदा पहुंचाती हैं और आप जीवन में उन्‍नति करते हैं। यदि आप इस दिन सोना नहीं भी खरीदती हैं, तब भी घर में रखे पुराने सोने या चांदी के सामान की पूजा अवश्‍य करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya Kab Hai 2026: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? सही तिथि के साथ जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;