
भारतीय घरों में हल्दी केवल एक मसाला नहीं है बल्कि सौभाग्य, समृद्धि और शुभता का प्रतीक भी मानी जाती है। शादी-विवाह से लेकर पूजा-पाठ तक हल्दी का इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। ज्योतिष और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार हल्दी में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने की क्षमता होती है। इस वजह है कि घरेलू कलह, आर्थिक रुकावट या वैवाहिक जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए हल्दी के कुछ आसान उपाय बेहद प्रभावी माने जाते हैं। अगर आपके घर में भी बिना वजह लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, पति से बिना वजह अनबन लगी रहती है और पैसा आने के बाद भी रुकता नहीं है। यही नहीं आपके प्रेम जीवन में भी तनाव रहते हैं, तो हल्दी से जुड़े कुछ उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल से जानें हल्दी के कुछ आसान उपाय।
अगर आप चावल के साथ एक चुटकी हल्दी किसी लाल कपड़े में बांधकर घर के उत्तरी कोने में रखेंगी तो आपको जल्द ही रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। ज्योतिष में उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि आप उत्तर दिशा में ये उपाय करती हैं तो आपका रुका हुआ धन वापस आने के रास्ते खुलते हैं और आर्थिक स्थिरता आती है। इसके साथ ही आपको इस बात का ध्यान रखने कि भी जरूरत है कि यह पोटली साफ स्थान पर ही रखें और समय-समय पर उसे बदलते रहें। इसके आस-पास आपको किसी तरह की गंदगी इकठ्ठा नहीं रखनी चाहिए।

अगर आपके पति आपकी बात नहीं मानते हैं तो आप 'एक हल्दी की गांठ लेकर ॐ रत्नै कामदेवाय नमः' मंत्र का जाप करें। इससे पति-पत्नी के बीच का प्रेम बढ़ता है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार हल्दी दांपत्य जीवन में प्रेम और आकर्षण को बढ़ाता है। हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता जाता है, जो वैवाहिक सुख और सद्भाव का कारक है। यदि संभव हो तो गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें और भगवान विष्णु या बृहस्पति देव की पूजा करें। इससे आपके रिश्तों में सुधार हो सकता है।
View this post on Instagram
अगर आपकी लव लाइफ में समस्याएं आ रही हैं और प्रेम जीवन अस्त-व्यस्त है तो आप प्रत्येक गुरुवार को दीये में एक चुटकी हल्दी डालकर जलाएं। इससे आपकी लव लाइफ में आने वाली कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- रसोईघर में हल्दी की गांठ रखने से क्या होता है?

अगर घर में सास-बहू के बीच अनबन या अक्सर तनाव रहता है तो आप प्रत्येक गुरुवार को घर के मुख्य द्वार पर हल्दी मिले जल का छिड़काव करें।
इसके अलावा, हल्दी से आप मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाकर दरवाजे के दोनों ओर बनाना भी शुभ माना जाता है। यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है और सास बहू के रिश्तों में मिठास लाने में भी मदद करता है।
अगर आप भी यहां बताए उपायों को आजमाएं तो आपके जीवन की समस्याएं कम हो सकती हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock .com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।