Sat Feb 21, 2026 | Updated 06:29 AM IST
herzindagi
How to Keep whole turmeric in kitchen for financial growth

रसोईघर में हल्दी की गांठ रखने से क्या होता है?

ज्योतिष शास्त्र में हल्दी को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे संबंधित उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। 
Editorial
Updated:- 2024-04-19, 11:14 IST

(whole turmeric in kitchen for financial growth) वास्तु शास्त्र में हल्दी का महत्व विस्तार से बताया गया है। हल्दी स्वास्थ्य के साथ-साथ जीवन में आने वाली परेशानियों को भी दूर कर सकता है। हल्दी जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और धन-समृद्धि में वृद्धि हो सकती है। अब ऐसे में हर व्यक्ति के रसोईघर में हल्दी रखी होती है, लेकिन हल्दी की गांठ रखने से क्या लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

रसोईघर में रखें हल्दी की गांठ (keep whole turmeric in kitchen)

haldi ke upay

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर में एक पोटली में हल्दी की 5 गांठ को मां लक्ष्मी के मंत्रों का उच्चारण करते हुए रखें। इससे घर में कभी धन हानि नहीं होती है और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। 

उत्तर-पूर्व दिशा में रखें हल्दी की गांठ  (keep whole turmeric in north-east direction)

वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप हल्दी की गांठ रसोईघर में रखते हैं, तो इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से लाभ हो सकता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। 

राहु-दोष से मिल सकता है छुटकारा (keep whole turmeric to get relief from Rahu-dosha)

रसोईघर में हल्दी की गांठ को एक पोटली में रखकर इसे किसी ऐसे जगह छिपाकर रखें। जहां किसी भी व्यक्ति की नजर न पड़े। इससे राहु दोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही जीवन में सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है। 

मां अन्नपूर्णा की बनी रहती है कृपा (keep whole turmeric Maa Annapurna blessings)

अगर आप रसोईघर में हल्दी की गांठ रख रहें हैं, तो इसे अनाज के अंदर के एक पोटली में रखें। इससे मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है। साथ ही घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है। इसके अलावा व्यक्ति को शुभ परिणाम भी मिलने लग जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: हल्दी का इस्तेमाल पूजा-पाठ में क्यों किया जाता है, जानें इसका ज्योतिष महत्व

हल्दी की गांठ से मिलेगा कर्ज से छुटकारा  (keep whole turmeric to get relief from debt)

रसोईघर में हल्दी की गांठ रखने से व्यक्ति को कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही अगर आपके काम में बार-बार रुकावटें आ रही है, तो इससे भी मुक्ति मिल सकती है। इसलिए रसोईघर में एक लाल कपड़े में हल्दी की गांठ रखें। 

इसे भी पढ़ें: Astro Tips: नाभि पर हल्दी का तिलक लगाने के फायदे जानें

हल्दी की गांठ से कुबेर देव होंगे प्रसन्न (keep whole turmeric for Kuber Dev Blessings)

kuber mantra significance

अगर आप रसोईघर में हल्दी की गांठ रख रहे हैं, तो इसे सफेद कपड़े में बांधकर पोटली को रसोईघर के चौखट पर लगा दें। इससे कुबेरदेव की कृपा घर के सभी सदस्यों पर बनी रहती है। साथ ही घर में कभी कलह-क्लेश की स्थिति नहीं बनती है। 

हल्दी की गांठ को रसोईघर में रखना शुभ माना जाता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images:herzindagi.com

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।