
होली का पर्व पूरी तरह से बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। फाल्गुन महीने की पूर्णिमा की रात को जब होलिका दहन होता है और होलिका की अग्नि प्रज्वलित होती है, तब उसमें केवल लकड़ियां और उपले ही नहीं जलते, बल्कि हमारे जीवन की नकारात्मक ऊर्जा, भय, ईर्ष्या और कष्ट भी उसी अग्नि में भस्म हो जाते हैं। इसी वजह से होलिका दहन की राख को अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली माना जाता है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल भी आता है कि होलिका दहन की राख का क्या करना चाहिए और इसे भर में लाना चाहिए या नहीं? कई लोग यह भी मानते हैं कि होलिका दहन की अग्नि में कई नकारात्मक ऊर्जाएं मौजूद होती हैं, इसलिए यदि आप इसे घर लाती हैं तो आपके घर में भी नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है, लेकिन ज्योतिष के अनुसार यह राख बहुत शुद्ध होती है और यदि आप होलिका दहन की अग्नि से कुछ आसान ज्योतिष उपाय आजमाएंगी तो आपके जीवन में आने वाले सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें होलिका दहन की राख के कुछ आसान उपायों के बारे में।

यदि आपके जीवन में बार-बार आ रही परेशानियों, आर्थिक तंगी बिना वजह बनी रहती है और पारिवारिक कलह ने परेशान कर दिय है, तो आप होलिका दहन की राख से एक आसान उपाय कर सकती हैं। इसके लिए आप होलिका दहन के अगले दिन प्रातः स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। होलिका स्थल से थोड़ी सी राख श्रद्धा भाव से घर लेकर आएं। उस राख को घर के पूजा स्थान में रख दें। भगवान विष्णु या अपने इष्ट देव का स्मरण करते हुए राख पर हल्दी और अक्षत अर्पित करें। राख का थोड़ा सा तिलक अपने माथे पर लगाएं और परिवार के सदस्यों को भी लगाएं। इससे आपके जीवन में आने वाले किसी भी तरह की आर्थिक समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी। इस उपाय से आपके घर की सभी नकारात्मक ऊर्जाएं भी दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है।
यह भी पढ़ें- Vastu Upay: होलिका दहन पर हींग का ये उपाय जरूर करें, घर से दूर होगी नकारात्मकता
यदि वर्कप्लेस में आपकी मेहनत के बाद भी अच्छे फल नहीं मिल रहे हैं और नौकरी में प्रमोशन के योग बनते-बनते रुक जाते हैं तो आप होलिका दहन की राख से एक आसान उपाय कर सकती हैं। इसके लिए आप होलिका की राख को लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी या धन के स्थान में रखें। ऐसा माना जाता है कि इससे आपके वर्कप्लेस में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं और रुका हुआ धन वापस मिलने में भी मदद मिलती है। इस एक उपाय से आपके बिजनेस में भी मुनाफा होने के योग बन सकते हैं।

यदि किसी व्यक्ति को बार-बार नजर लगती हो या बिना कारण आपके जीवन में बाधाएं आ रही हैं, तो होलिका की राख का तिलक माथे पर लगाकर भगवान का स्मरण करें। यह उपाय मानसिक शक्ति बढ़ाता है और आपको आत्मविश्वास प्रदान करता है। आपको राख को केवल श्रद्धा और विश्वास के साथ ही घर लाएं ध्यान रखें कि इसे किसी प्रकार के अंधविश्वास या डर से न जोड़ें और यदि आपके मन में संदेह है तो इस राख को घर लाने के बजाय आप होलिका दहन वाले स्थान पर ही प्रणाम करके माथे पर तिलक लगा लें। इससे आपके जीवन में किसी भी तरह के नजर दोष को दूर करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- Holika Dahan Buri Nazar Ke Upay: होलिका दहन की रात करें पीली सरसों के ये उपाय, बुरी से बुरी नजर होगी दूर
अगर आप भी आर्थिक रूप से परेशान हैं तो यहां बताए कुछ उपायों को आजमा सकती हैं, जिससे जीवन की बाधाएं हूर हो जाएं और खुशहाली बनी रहे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।