
होलिका दहन की रात को कई तरह के ज्योतिषीय कारणों के लिए बहुत शक्तिशाली माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह रात किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा, बुरी नजर और बाधाओं को दूर करने के लिए विशेष मानी जाती है। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि इस दिन अग्नि में ऐसी शुद्धिकारी शक्ति होती है, जो जीवन से नकारात्मकता को समाप्त करके सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। इस रात को होलिका दहन की अग्नि में किसी भी नकारात्मक शक्ति का दहन किया जाता है और बुरी शक्तियों को दूर करने में मदद मिलती है। यदि आपके घर को भी बुरी नजर लगी है या घर के किसी सदस्य पर बुरी नजर का साया है, तो होलिका दहन की रात को आप नजर दोष को कुछ आसान उपायों से दूर कर सकती हैं। आप होलिका दहन वाले दिन घर के किचन में मौजूद पीले सरसों से कुछ ऐसे उपाय आजमा सकती हैं जिससे घर, वर्कप्लेस या आस-पास की बुरी नजर को दूर किया जा सकता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इन उपायों के बारे में।

अगर आपको बार-बार काम बिगड़ने, घर के किसी सदस्य की अचानक तबीयत खराब होने या बिना वजह मानसिक तनाव जैसी स्थितियां दिखाई दे रही हैं, तो आपके घर पर बुरी नजर का साया हो सकता है। किसी भी तरह की बुरी नजर को दूर करने के लिए आप होलिका दहन की रात पीली सरसों से एक आसान उपाय कर सकती हैं। इस उपाय को आजमाने के लिए आपको एक चुटकी पीली सरसों, थोड़ा सा कपूर और सरसों का तेल लेना है। तीनों सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर अपने दाहिने हाथ में लें। इन सामग्रियों को घर के मुखिया के सिर के ऊपर से घड़ी की विपरीत दिशा में 7 बार घुमाएं। इसके बाद इस मिश्रण को एक प्लेट या कागज पर रखकर जला दें। ऐसी मान्यता है कि जैसे-जैसे यह मिश्रण जलता है, वैसे-वैसे बुरी नजर दूर होती है। इस उपाय के बाद से ही आपको बुरी नजर का असर कम होता नजर आएगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।
कई बार घर या कार्यस्थल पर बिना वजह तनाव, झगड़े या आर्थिक रुकावटें बनी रहती हैं। ऐसे में होलिका दहन की रात आप चार चुटकी पीली सरसों लेकर एक पोटली बनाएं और होलिका दहन वाले स्थान पर जाकर परिक्रमा लेते हुए पोटली को साथ रखें। अगली सुबह उस पोटली को अपने वर्कप्लेस या दुकान में रख दें। यह पोटली अगले साल के होलिका दहन तक ऐसी ही रखी रहने दें और ध्यान रखें कि इस पर किसी बाहरी की नजर न पड़े। इस उपाय से आपके वर्कप्लेस या बिजनेस में लगी किसी भी नजर से छुटकारा पाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Evil Eye: क्या शुक्रवार के दिन बुरी नजर उतार सकते हैं? पंडित जी से जानें सही जवाब

अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं और उन्हें बार-बार बुरी नजर लग जाती है, तो आप होलिका दहन की रात एक मुट्ठी पीली सरसों, एक चुटकी नमक और दो खड़ी लाल मिर्च लेकर बच्चों के सिर के ऊपर से सात बार घुमाएं और इसे होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। जैसे-जैसे ये सरसों होलिका दहन की अग्नि में जलेगी आपके बच्चे की बुरी नजर भी दूर होगी।
अगर आपके आस-पास भी कोई बुरी नजर है तो आपको होलिका दहन के दिन यहां बताए उपायों को आजमाने की सलाह दी जाती है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।