
महिलाओं की एक आदत होती है कि वो घर को गंदा नहीं रखना चाहती हैं और इसी वजह से दिन में कई बार झाड़ू लगाती हैं। वैसे देखा जाए तो झाड़ू लगाना साफ़-सफाई के लिए अच्छा है, लेकिन कई बार ज्योतिष में इसके अच्छे फल नहीं मिलते हैं। ऐसा कहा जाता है कि झाड़ू में माता लक्ष्मी का वास होता है और इसी वजह से झाड़ू को लेकर कई नियम बनाए गए हैं। झाड़ू को गलत स्थान पर न रखें, झाड़ू पर पैर न लगाएं, किसी के घर से बाहर निकलते ही घर में झाड़ू न लगाएं। झाड़ू से जुड़े न जाने कितने ऐसे नियम बनाए गए हैं जिनका पालन घर में शुभता लाता है। यदि आप बार-बार घर में झाड़ू लगाती हैं तो इससे घर में नकारात्मकता आ सकती है। ऐसा माना जाता है कि जब हम बार-बार घर में झाड़ू लगाते हैं तो सकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर निकलने लगती है। आइए एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल से जानें घर में बार-बार झाड़ू लगाने से क्या होता है?
शास्त्रों के अनुसार झाड़ू घर की नकारात्मक ऊर्जा और गंदगी को दूर करती है। इससे घर में स्वच्छता बनी रहती है और धन की देवी का वास होता है। मान्यता यह है कि आपको कभी भी झाड़ू पर पैर नहीं लगाना चाहिए और इसे सम्मान पूर्वक सही स्थान पर रखना चाहिए। ऐसा भी कहा जाता है कि झाड़ू का गलत समय पर या बार-बार उपयोग आपके घर की समृद्धि को कम करता है।
यह भी पढ़ें- क्या आप भी मारती हैं झाड़ू पर पैर? जानें इसके अशुभ परिणाम

ज्योतिष मान्यता के अनुसार दिन में कई बार झाड़ू लगाने से घर की स्थिर ऊर्जा असंतुलित हो सकती है। इससे घर का वातावरण प्रभावित होता है और परिवार के लोगों के बीच कलह-कलेश बढ़ने लगता है। यही नहीं इससे घर में मानसिक तनाव की स्थिति भी हो सकती है। ऐसा माना जाता है कि झाड़ू से ज्यादा सफाई की आदत कभी-कभी घर की शांति को भी प्रभावित कर सकती है। पारंपरिक मान्यता के अनुसार यदि आप बिना कारण बार-बार घर में झाड़ू लगाती हैं तो यह धन का अनादर माना जाता है। विशेष रूप से भोजन के तुरंत बाद, पूजा के बाद और किसी के घर से बाहर निकलते ही झाड़ू लगाना शुभ नहीं माना जाता है।
यह भी पढ़ें- सोते समय बिस्तर के नीचे झाड़ू रखना क्यों माना जाता है गलत? वास्तु एक्सपर्ट से जानें सही जवाब
View this post on Instagram
कई धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिन में कई बार झाड़ू लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल सकती है, जिससे धन का ठहराव नहीं हो पाता है और अचानक घर में खर्च बढ़ सकते हैं। यही नहीं इससे आपके घर में पैसों की बचत नहीं हो पाती है। झाड़ू का घर में बार-बार इस्तेमाल करने से घर की ऊर्जा विचलित होती है जिससे आपके काम बनते-बनते बिगड़ने लगते हैं और छोटी या बड़ी समस्याएं आने लगती हैं।

ज्योतिष के अनुसार सबसे महत्वपूर्ण नियम यह माना जाता है कि आपको सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। शाम का समय धन के आगमन का माना जाता है। इस समय झाड़ू लगाने से घर की समृद्धि रुक जाती है। यदि किसी कारण से बहुत आवश्यक हो, तो आप घर की फर्श को किसी कपड़े से साफ कर दें, लेकिन कूड़ा घर से बाहर न करें। इसके अलावा कुछ नियम यह भी हैं जैसे-झाड़ू को कभी भी खड़ा करके या मुख्य द्वार के सामने न रखें।
यदि आपमें भी घर में बार-बार झाड़ू लगाने की आदत है, तो आप इसे तुरंत बदल दें। हालांकि यह केवल धार्मिक मान्यताएं हैं और झाड़ू का इस्तेमाल करना या न करना आपकी व्यक्तिगत जरूरत पर भी निर्भर करता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock .com, Gemini.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।