
हिंदू धर्म में होलाष्टक के समय सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा आपके आसपास होती हैं। इसलिए घरवाले घर से बाहर जानें से पहले कई सारी चीजों को मना करते हैं। आपको बता दें कि होलाष्टक होली से ठीक आठ दिन पहले शुरू होता है। ऐसे में इस साल होलाष्टक 24 फरवरी को है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि होलाष्टक लगने से पहले कुछ खास काम पूरे न किए जाए, तो घर में वास्तु दोष बढ़ सकते हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल जानते हैं वे कौन से जरूरी काम हैं जिन्हें आपको होलाष्टक शुरू होने से पहले ही निपटा लेना चाहिए।
अगर आप नया घर बनवा रही हैं, तो ऐसे में आप इसमें होने वाली रिनोवेशन और पेंटिंग का काम पहले ही करा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि होलाष्टक शुरू होने के बाद आपके घर से जुड़ा कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। इसका कारण होता है घर की शांति भंग करना। इन दिनों में नकारात्मक ऊर्जा सबसे ज्यादा होती है, जो आपके घर के वास्तु के साथ-साथ जीवन पर भी प्रभाव डाल सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप ऐसा कुछ न करें।

अगर आपको वास्तु दोष से बचना है, तो कोशिश करें, जो भी मांगलिक कार्य हैं वो आप होलाष्टक से पहले करें। ऐसा इसलिए क्योंकि होलाष्टक के दिनों में कोई भी शुभ कार्य जैसे- विवाह, मुंडन, नामकरण और गृह प्रवेश नहीं किया जाता है। इसे अशुभ माना जाता है और घर में वास्तु से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप इसे न करें।

इसे भी पढ़ें: घर की सुख-शांति छीन रहे हैं ये 4 लक्षण? पितृ दोष हो सकता है कारण...एक क्लिक में जानें उपाय
घर में हम कई बार ऐसी चीजों को रख लेते हैं, जिसे हम दोबारा इस्तेमाल करने के बारे में सोचते हैं, लेकिन हमें ये गलती नहीं करनी है। सभी टूटी चीजों को होलाष्टक से पहले घर से बाहर रख दें, ताकि आपके घर में वास्तु दोष न लगे। इससे नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में प्रभाव नहीं डालेगी।
इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
होलाष्टक का समय आत्म-चिंतन और भक्ति का समय है। वास्तु के इन नियमों का पालन करके आप अपने घर को नकारात्मकता से बचा सकते हैं। इन आठ दिनों में महामृत्युंजय मंत्र या हनुमान चालीसा का पाठ करना घर के वास्तु को ऊर्जावान बनाए रखता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।