
घर में रखी हर चीज आपके जीवन में सकारात्मकता को बढ़ा सकती हैं, जिसकी वजह से आपकी लाइफ की परेशानियां भी कम हो सकती हैं। ऐसे में आप रसोई में रखी काली मिर्च का इस्तेमाल करें। इससे धन की वृद्धि होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं भी कम होती हैं। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने इसके उपाय के बारे में जानकारी शेयर की है, जिसका ध्यान आपको रखना चाहिए। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
अगर आप किसी जरूरी इंटरव्यू या बिजनेस डील के लिए बाहर जा रहे हैं और चाहते हैं कि वह काम सफल हो जाए, तो इसके लिए घर के मुख्य द्वार पर थोड़ी सी काली मिर्च रखें और निकलते समय उस पर अपना पैर रखते हुए बाहर निकल जाएं। ध्यान रहे कि इस प्रक्रिया के बाद दोबारा किसी चीज के लिए घर के अंदर न आएं, वरना इसका प्रभाव कम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: Vastu Upay: खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले, इमली के ये छोटे से उपाय बदल देगें आपका जीवन
काली मिर्च के ये उपाय सदियों से आजमाए जा रहे हैं। ये न केवल वास्तु दोष को दूर करते हैं, बल्कि व्यक्ति के आत्मबल को भी बढ़ाते हैं। छोटे-छोटे बदलाव ही अक्सर बड़े परिणामों का रास्ता खोलते हैं। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और इन उपायों के साथ सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। आपको भी इन उपायों को जरूर करना चाहिए, ताकि आपके पास भी धन की कमी कभी न हो और आपके कार्यों में कोई रुकावट न आए।
इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।