
हिंदू धर्म में पौधों की विशेषता सबसे ज्यादा होती है। ऐसा कहा जाता है कि घर में हरियाली रहेगी, तो सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। साथ ही शुद्ध हवा खाने को मिलेगी। घर में रखने के लिए मनी प्लांट और तुलसी सबसे जरूरी पौधे माने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इनमें मां लक्ष्मी का वास होता है। इन पौधों को घर में लगाने से आर्थिक समृद्धि आती है, लेकिन अक्सर लोग इन्हें सही दिशा में रखना भूल जाते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में समस्या आने लगती है। ऐसे में आप एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल से जानें की सही दिशा क्या है?
तुलसी को वृंदा कहा जाता है और इसे सबसे पवित्र पौधा माना गया है। वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे को हमेशा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। यह दिशा देवताओं की मानी जाती है। यहाँ तुलसी रखने से घर में सुख-शांति आती है और आर्थिक तंगी दूर होती है। भूलकर भी तुलसी को दक्षिण दिशा में न रखें। वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा यम की मानी जाती है। यहां तुलसी रखने से घर में अशांति और धन की हानि हो सकती है। तुलसी के पास कभी भी कूड़ेदान, जूते-चप्पल या झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इसके पास नियमित रूप से शाम को घी का दीपक जलाना अत्यंत शुभ होता है।

मनी प्लांट, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, धन और समृद्धि से जुड़ा पौधा है। लेकिन इसकी दिशा को लेकर अक्सर लोग गलती कर बैठते हैं। मनी प्लांट के लिए सबसे उत्तम दिशा दक्षिण-पूर्व मानी गई है। इस दिशा के देवता गणेश जी हैं, जो बाधाओं को दूर करते हैं। अक्सर लोग मनी प्लांट को भी उत्तर-पूर्व में रख देते हैं, जो वास्तु के हिसाब से गलत है। इससे आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसलिए सही दिशा सबसे जरूरी होती है।

यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बीचों बीच क्या होना चाहिए?
यह भी पढ़ें- वास्तु के अनुसार घर की इस दिशा से साफ-सफाई करनी चाहिए शुरू
वास्तु शास्त्र के ये छोटे-छोटे बदलाव आपके जीवन में बड़ी खुशहाली ला सकते हैं। यदि आपके घर में भी तुलसी या मनी प्लांट गलत दिशा में रखे हैं, तो आज ही उन्हें सही स्थान पर रखें और अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन महसूस करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।