वास्तु के अनुसार घर की इस दिशा से साफ-सफाई करनी चाहिए शुरू

घर की साफ-सफाई करना बेहद जरूरी माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। 

How to Clean as per Vastu by expert

(Cleaning Tips According to Vastu Shastra) घर की साफ-सफाई किसे पसंद नहीं होता है। घर को स्वच्छ रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सभी बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर वास्तु का विशेष महत्व होता है। क्योंक इसका संबंध घर के सदस्यों की तरक्की, सेहत और मानसिक स्थिति से होता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर वास्तु के कुछ नियमों का पालन किया जाए, तो घर में हमेशा माता लक्ष्मी विराजती हैं।

अब ऐसे में अगर आप घर की साफ-सफाई कर रहे हैं, तो किस दिशा को सबसे पहले साफ करना चाहिए। इसके बारे में जानना जरूरी है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

जानें साफ-सफाई के नियम (Vastu Cleaning Rules)

kitchen cleaning mistakes

वास्तु के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि कभी भी सूर्यास्त के बाद या फिर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू लगाने की मनाही है। ऐसा माना जाता है कि यह समय माता लक्ष्मी के घर में प्रवेश करने का होता है, लेकिन अगर किसी कारण से आपको झाड़ू लगाना पड़ जाए, तो झाड़ू लगाने के बाद सुबह सूर्य उदय के बाद ही कचरे को फेंके।

इस दिशा से करें साफ-सफाई की शुरुआत (Start cleaning from this direction)

वास्तु नियमों के अनुसार घर की उत्तर दिशा, ईशान कोण और वायव्य कोण को साफ रखना बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर की इन दिशाओं को सबसे पहले साफ करना चाहिए। क्योंकि इन दिशाओं में कुबेर देवता (कुबेर देवता मंत्र) का वास होता है। इसलिए इसे साफ रखने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - विदेश में है घर तो लिविंग रूम के लिए आजमाएं ये वास्तु टिप्स

छत पर रखें कबाड़ को करें साफ (Clean up the junk on the roof)

ऐसा कहा जाता है कि घर की बालकनी या छत पर टूटी फूटी चीजें या कबाड़ इकट्ठा नहीं करके रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में दरिद्रता का वास होता है।

बाथरूम की करें साफ-सफाई(clean the bathroom)

tips to clean glass window

आखिर में बाथरूम की साफ-सफाई जरूर करें। इस बात का ध्यान रखें कि बाथरूम में कभी मकड़ी के जाले नहीं होना चाहिए। इससे वास्तुदोष उत्पन्न हो सकता है और व्यक्ति को कभी सफलता की प्राप्ति नहीं होती है और वह हमेशा बीमार रहता है। इस घर की साफ-सफाई करने के दौरान इन बातों का विशेष ध्यान रखें।

इसे जरूर पढ़ें - पूजा करते समय इस दिशा में मुख करके बैठने से हो सकती हैं सभी मनोकामनाएं पूरी

पानी में नमक डालकर पोंछा लगाएं (put salt in water and wipe)

अगर आप घर में पोंछा लगा रहे हैं, तो नमक के पानी से लगाएं। इससे घर में कभी नकारात्मक ऊर्जा नहीं आएगी और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है। खासकर मंगलवार और शनिवार को नमक (नमक के उपाय) के पानी का पोंछा अवश्य लगाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP