
होली का रंग बॉलीवुड में हमेशा से जमकर चढ़ता है। बात सिर्फ फिल्मी परदे की नहीं है, बी-टाउन सेलेब्स रियल लाइफ में भी होली जोर-शोर से मनाते हैं। शादी के बाद पहली होली की तो बात ही अलग होती है और बॉलीवुड जोड़े इस खास मौके को और खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस साल भी रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, रॉकी जायसवाल-हिना खान और नुपूर सेनन-स्टेबिन बेन समेत कई फिल्मी और छोटे परदे की जोड़ियां हैं, जो इस साल शादी के बाद पहली बार होली मनाने जा रही हैं। ऐसे में इनकी होली फोटोज का फैंस को इंतजार रहेगा, लेकिन क्या आपको पता है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने शादी के बाद पहली होली सेलिब्रेट नहीं की थी। चलिए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।
View this post on Instagram
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को लगभग 19 साल हो चुके हैं। कपल ने अप्रैल 2007 में शादी की थी और इसके बाद 21 मार्च 2008 को शादी के बाद इनकी पहली होली थी, लेकिन कपल की शादी के कुछ महीनों बाद ही अभिषेक बच्चन की दादी तेजी बच्चन का निधन हो गया था। ऐसे में उस साल बच्चन परिवार में होली का जश्न नहीं हुआ था। जया बच्चन ने खुद कहा था, "इस साल बच्चन परिवार में होली नहीं मनाई जा रही है, क्योंकि मेरी सास गुजर गई हैं।" बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उस साल बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य किसी बॉलीवुड होली पार्टी में भी शरीक नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें- जब बीच इंटरव्यू में रोमांटिक हो गए थे अभिषेक-ऐश्वर्या, तेजी से वायरल हुआ था वीडियो
View this post on Instagram
कुछ दिन पहले अभिषेक बच्चन ने अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने एक बेहद ही खूबसूरत पोस्ट के जरिए उन्हें बर्थडे विश किया। ऐश ने अभिषेक की एक मोनोक्रोम फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उनकी आंखें नजर आ रही थीं। उन्होंने एक प्यारे से कैप्शन के साथ अभिषेक को बर्थडे विश किया था। बता दें कि कपल के अलग होने की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में थीं। हालांकि, दोनों ने साथ में नए साल का जश्न मनाया था और दोनों अपनी बेटी आराध्या के साथ न्यूयॉर्क सिटी में छुट्टियां मनाने भी पहुंचे थे।
ऐश्वर्या और अभिषेक की गिनती बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में होती है। हालांकि, बीच में दोनों के अलग होने की खबरें भी आई थीं, लेकिन कपल ने खुलकर कभी इन अफवाहों पर कुछ नहीं कहा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।