आदर जैन, रीमा और मनोज जैन के बेटे और मसहुर अभिनेता राज कपूर के पोते हैं। आदर जैन ने कल रात अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ रोका कर लिया है। रोका सेरेमनी के इस कास मौके पर सबका ध्यान खूब खिंचा है।
आदर जैन और अलेखा आडवाणी की रोका सेरेमनी पर पूरा कपूर और जैन परिवार जश्न मानते हुए दिखे गए। आपको बता दें कि आदर जैन राज कपूर के पोते हैं और अलेखा एक क्रिएटिव एंटरप्रेन्योर और मॉडल हैं। दोनों पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
View this post on Instagram
आदर जैन और अलेखा आडवाणी की रोका सेरेमनी में करीना कपूर से लेकर रणबीर भी नजर आए। खबरों के मुताबिक रोका सेरेमनी में करीना और रणबीर कपूर ने सेरेमनी में भाई-बहन की जिम्मेदारियां निभाई। रोका सेरेमनी में सिर्फ करीना और रणबीर कपूर ही नहीं, बल्कि नीतू सिंह और करिश्मा कपूर के अलावा तारा सुतारिया भी नजर आई।
View this post on Instagram
आदर जैन और अलेखा आडवाणी की रोका सेरेमनी की खबरे सोशल मीडिया पर छाई रही। दोनों की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही है। आदर जैन और अलेखा आडवाणी को फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं। इस खुशी के मौके पर फेमस गाना 'मेहंदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना' स्टेटस लगाया था। इसके अलावा, करिश्मा कपूर और बाकी सेलेब्स भी भी दोनों की खूब बधाई दी है।
View this post on Instagram
कुछ महीने पहले ही आदर जैन से अलेखा आडवाणी को खूबसूरत अंदाज में समुद्र के किनारे प्रपोज किया था। आदर जैन ने जब अलेखा को प्रपोज किया था, तब उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्होंने फोटो भी डाली थी।
View this post on Instagram
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@aadarjain/insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।