
सलमान खान का परिवार अक्सर सुर्खियों में रहता है। उनके परिवार की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें जानना फैंस को भी काफी पसंद आता है। इन दिनों सलमान खान अपनी बहन अलवीरा की वजह से चर्चा में हैं। अलवीरा खान के बेटे अयान अग्निहोत्री ने टीना रिझवानी से सगाई कर ली है। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं, तो फैंस टीना रिझलानी के बारे में सर्च करने लगे। फैंस जानना चाहते हैं कि सलमान खान के घर की होने वाली बहू कौन हैं, वो क्या करती हैं और कैसे उनकी और अयान की लव स्टोरी की शुरुआत हुई, चलिए आपको बताते हैं।
View this post on Instagram
टीना रिझवानी की सगाई अयान अग्निहोत्री से 3 जनवरी, 2026 को हुई। अयान के प्रपोजल की कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। टीना रिझवानी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव नहीं रहती हैं और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट है। वो एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हुई नहीं हैं और बिजनेस फील्ड से ताल्लुक रखती हैं। टीना मुंबई में रहती हैं और उन्होंने मास कम्युनिकेशन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो एक कम्यूनिकेशन कंपनी में काम करती हैं। वहीं अयान अग्निहोत्री म्यूजिक फील्ड में अपनी पहचान बना रहे हैं और अपने मामा सलमान खान के साथ एक गाने में भी कोलाब कर चुके हैं। अयान के इंस्टाग्राम पर लगभग 2 लाख फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर कौन हैं? 19 साल की उम्र में ही-मैन ने की थी शादी, जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें
View this post on Instagram
अयान अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर टीना के साथ कुछ रोमांटिक फोटोज पोस्ट की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- अपनी गर्लफ्रेंड को साल 2025 में पीछे छोड़ रहा हूं। इन तस्वीरों में टीना अपनी इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इन फोटोज पर सोनाक्षी सिन्हा, मलाइका अरोड़ा खान, सुनील ग्रोवर, पुलकित सम्राट और शूरा खान समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी है।
टीना रिझवानी और अयान अग्निहोत्री की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/ Ayaan Agnihotri
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।