herzindagi
rhea chakraborty returns to acting with web series family business after 7 years

'इतने साल हो गए हैं...' , 7 साल बाद रिया चक्रवर्ती ने 'फैमिली बिजनेस' वेब सीरीज से की एक्टिंग में वापसी, सुशांत सिंह राजपूत की मौत का करियर पर हुआ था गहरा असर

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती लंबे समय के बाद एक्टिंग में वापसी कर रही हैं। करीब 7 साल के बाद उन्होंने शूटिंग सेट पर एक एक्टर के तौर पर वापसी की है। वो नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'फैमिली बिजनेस' का हिस्सा बनने जा रही हैं। इसे लेकर उन्होंने एक इमोशनल वीडियो भी शेयर किया है।  
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 16:28 IST

रिया चक्रवर्ती जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'फैमिली बिजनेस' के जरिए एक्टिंग में वापसी करने जा रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी और बताया कि इतने साल बाद शूट पर लौटना कैसा लग रहा है। रिया ने घुमा-फिराकर इस बात का भी जिक्र किया कि कैसे सुशांत की मौत के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया था और किस तरह उस वक्त बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था। रिया ने एक इमोशनल कैप्शन के साथ फैंस के साथ ये वीडियो शेयर किया और बताया कि वो वापस लौटकर काफी खुश और एक्साइटेड हैं। इसके कमेंट सेक्शन में लोग अलग-अलग रिएक्शंस दे रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि रिया ने वीडियो में क्या कहा है और उनकी वेब सीरीज में क्या कुछ खास होने वाला है।

रिया चक्रवर्ती वेब सीरीज 'फैमिली बिजनेस' में आएंगी नजर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)


रिया चक्रवर्ती जल्द ही वेब सीरीज 'फैमिली बिजनेस' के जरिए एक्टिंग की दुनिया में दोबारा कदम रख रही हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो सेट पर हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- "मुझे सेट पर गए सात साल हो गए हैं...लेकिन आज भी मैं वो ही लड़की हूं, जो 17 साल की उम्र में एक्टर बनने का सपना लिए मुंबई आई थी। मेरे अंदर का एक हिस्सा आगे बढ़ चुका है, लेकिन मेरा एक हिस्सा रुका रहा और इंतजार करता है और आज मैं चैप्टर 2 के साथ दोबारा यहां हूं।" इस वीडियो में वो बता रही हैं कि साल 2019 में उन्होंने आखिरी बार फिल्म चेहरे के लिए शूट किया था और अब 7 साल बाद उनका शो आ रहा है। रिया ने ये भी कहा कि उन्होंने उम्मीद नहीं की थी कि वो दोबारा एक्टिंग करेंगी। उन्होंने सुशांत का नाम लिए बिना जिक्र किया कि कैसे उस सब के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया था।

सुशांत के सुसाइड से जोड़ा गया था रिया का नाम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

सुशांत ने जून, 2020 में अपने घर में सुसाइड कर लिया था। उस समय वो और रिया रिलेशन में थे और कथित तौर पर रिया को सुशांत के सुसाइड के लिए जिम्मेदार बताया गया था। इसके बाद मीडिया ने भी रिया को सवालों के घेरे में ले लिया था और उन पर कई इल्जाम लगे थे और उन्हें कुछ दिन जेल में भी बिताने पड़े थे हालांकि, अब साल 2035 में सीबीआई की तरफ से उन्हें सभी आरोपों से क्लीन चिट मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें- ओरी ने किया सारा अली खान के करियर पर भद्दा कमेंट, एक्ट्रेस ने किया अनफॉलो; जानें क्या है खटपट की वजह?

क्या होगी 'फैमिली बिजनेस' की कहानी?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

'फैमिली बिजनेस' की कहानी पॉलिटिक्स और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। ये एक हाई-वोल्टेज ड्रामा है। इसमें अनिल कपूर, विजय वर्मा अनिल, विजय, आकाश खुराना, रिया चक्रवर्ती, नेहा धूपिया, अनंत नाग, कंवलजीत सिंह, नंदिश संधू और रायमा सेन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

यह भी पढ़ें- Who is Medha Rana: रातों-रात 'नेशनल क्रश' बनीं मेधा राणा कौन हैं? जानें Border 2 में एंट्री और Varun Dhawan की हीरोइन बनने की पूरी कहानी

 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Rhea Chakraborty

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।