Sun Mar 29, 2026 | Updated 02:06 AM IST HZ Awards 2026
Shahid Kapoor wife Mira Rajput news

क्या 31 की उम्र में बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं मीरा राजूपत? खुद दिया जवाब, शोबिज से दूर रहकर ऐसे करती हैं लाखों की कमाई

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने हाल ही में उनकी बॉलीवुड एंट्री को लेकर एक इंटरव्यू में बात की है। लंबे समय से अटकलें थीं कि मीरा शायद जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखेंगी। अब उन्होंने खुद इन बातों का जवाब दिया है। बता दें कि मीरा बेशक एक्टिंग नहीं करती हैं, लेकिन फिर भी वो लाखों की कमाई करती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-28, 01:04 IST

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की गिनती बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में होती है। दोनों ने 7 जुलाई, 2015 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी थी। दोनों की उम्र के बीच 14 साल का अंतर है, जब ये दोनों शादी के बंधन में बंधे थे, तब शाहिद 34 साल के थे और मीरा सिर्फ 20 साल की थी, उस समय इस बात पर काफी सवाल उठे थे। मीरा राजपूत उम्र में शाहिद से काफी छोटी हैं और फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखती हैं, ऐसे में लोगों को ये भी लगा था कि इनकी शादी ज्यादा नहीं टिकेगी। हालांकि, कपल आज भी साथ है और सालों से फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं। शाहिद अक्सर इंटरव्यूज में कहते नजर आते हैं कि मीरा बहुत समझदार हैं और सब कुछ बहुत अच्छे से संभालती हैं। मीरा और शाहिद आज दो बच्चों के पेरेंट्स हैं और अक्सर मीरा के बॉलीवुड डेब्यू के कयास लगाए जाते रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों बच्चे अब थोड़े बड़े हो चुके हैं, ऐसे में मीरा फिल्मों में एंट्री ले सकती हैं। अब इन बातों पर मीरा ने रिएक्ट किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि क्या फिल्मी दुनिया में एंट्री करने का उनका कोई प्लान है?

क्या एक्टिंग में कदम रखेंगी मीरा?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

 हाल ही में एक ली़डिंग मीडिया हाउस की समिट के दौरान मीरा से पूछा गया कि क्या वो एक्टिंग में कदम रखेंगी, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी एक्टिंग करने का सपना नहीं देखा और वो इस बारे में नहीं सोचती हैं। मीरा ने कहा कि वो ऐसे परिवार से आती हैं, जहां भरपूर टैलेंट हैं और वो उनके परिवार के सभी लोगों के हुनर और मेहतन की इज्जत करती हैं। वो जानती हैं कि इस फील्ड में काम करना आसान नहीं है, इसमें बहुत मेहतन लगती है, ऐसे में इस फील्ड को हल्के में लेना नाइंसाफी होगी, इसलिए उनका एक्टिंग करने का कोई इरादा नहीं है। उन्हें नहीं लगता कि वो इस काम के लिए बनी हैं।

यह भी पढ़ें- बेटी मीशा के जन्म के बाद शाहिद कपूर ने क्यों मांगी थी मीरा राजपूत के पापा से माफी?

लाखों की कमाई करती हैं मीरा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

मीरा राजपूत बेशक एक्टिंग से नहीं जुड़ी हैं और उन्होंने साफ कहा है कि वो एक्टिंग में कदम नहीं रखने वाली हैं, लेकिन फिर भी वो लाखों की कमाई करती हैं। मीरा एक सफल एंटरप्रेन्योर और इन्फ्लुएंसर हैं। उनका एक स्किनकेयर ब्रांड है और वो एक वेलनेस प्लेटफॉर्म भी चलाती हैं। इन सभी के जरिए मीरा हर महीने लाखों की कमाई करती हैं। 


यह भी पढ़ें- 'उनके साथ रहने में....', जब करीना ने शाहिद कपूर संग अपने रिश्ते को लेकर की थी खुलकर बात; इस फिल्म से हुई थी प्यार की शुरुआत


अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।