-1770023439491.webp)
Who Is Arina Chaudhry: बॉलीवुड में अक्सर आपने देखा होगा कि स्टार किड्स बहुत जल्दी लाइमलाइट में आ जाते हैं। उन्हें तुरंत फिल्में मिल जाती हैं, लाखों में फॉलोअर्स बढ़ जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी चेहरे हैं, जो बिना किसी फिल्म के ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। ऐसा ही एक नाम है अरियाना चौधरी (Arina Chaudhry) यानी Mahima Chaudhry की बेटी का है।
पिछले कुछ समय से अरियाना अपने लुक्स, स्टाइल और क्यूटनेस की वजह से इंटरनेट पर खूब पसंद की जा रही हैं। हम आपको अरियाना (Ariana Chaudhry) के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

अरियाना पहली बार बड़े लेवल पर तब चर्चा में आईं, जब वो अपनी मां महिमा चौधरी के साथ फिल्म नादानियां (Film Nadaaniyan) के प्रीमियर में देखी गईं थीं। जैसे ही उनकी फोटोज और वीडियाेज सामने आईं, सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करने लगे।
कई यूजर्स ने अरियाना को महिमा चौधरी की कार्बन कॉपी (Mahima Chaudhry Daughter Arina Chaudhry Carbon Copy) कहा, तो कई लोगों ने उनके लुक्स की तुलना हॉलीवुड सिंगर सेलेना गोमेज (Selena Gomez) से कर दी। अरियाना की क्यूट सी स्माइल, फ्रिंज हेयरस्टाइल और कॉन्फिडेंस ने सबकाे दीवाना बना दिया है।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि अरियाना चौधरी, महिमा चौधरी और उनके पहले पति बॉबी मुखर्जी (जिनसे अब तलाक हो चुका है) की बेटी हैं। महिमा और बॉबी की शादी साल 2006 में हुई थी, लेकिन 2013 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद महिमा ने एक सिंगल मदर के तौर पर अरियाना की परवरिश की। महिमा कई बार इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट में ये बात कह चुकी हैं कि उनकी बेटी उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत है।
अरियाना ने कुछ महीने पहले ही अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। महिमा चौधरी ने खुद सोशल मीडिया पर ग्रेजुएशन सेरेमनी का वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी।
View this post on Instagram
कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या अरियाना बॉलीवुड फिल्मों में काम करेंगी? इस पर भी महिमा चौधरी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है, लेकिन अगर फ्यूचर में अरियाना एक्टिंग करना चाहेंगी, तो वो उनको पूरा सपोर्ट करेंगी।
-1770023429319.jpg)
अरियाना सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा तो एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। अरियाना की क्यूटनेस, नेचुरल लुक और सेल्फ कॉन्फिडेंस हर किसी को बहुत पसंद आ रही है।
यह भी पढ़ें- महिमा चौधरी ने कर ली दूसरी शादी? दुल्हन बनी 'परदेस' एक्ट्रेस के साथ संजय मिश्रा की तस्वीर वायरल
अरियाना चौधरी अभी फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। स्टाइल, क्यूटनेस और ग्रेस के साथ वो लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।