
बॉलीवुड में उलझे रिश्तों की कई ऐसी कहानियां हैं, जो यूं तो काफी पुरानी हो चुकी हैं, लेकिन आज भी गाहे-बगाहे कह और सुन ली जाती हैं। रेखा-अमिताभ और जया बच्चन का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही रहा है। रेखा और अमिताभ जहां शादी के बंधन में बंधे हुए हैं, वहीं रेखा और अमिताभ की नजदीकियां भी कम चर्चा में नहीं रहीं। रेखा आज भी रियलिटी शोज या इंटरव्यूज में अपने और अमिताभ के रिश्ते के बारे में बात करने से नहीं हिचकिचातीं। कभी इशारों-इशारों में तो कभी सीधे लफ्जों में वो अमिताभ के लिए अपने प्यार का इजहार कर ही देती हैं। कुछ वक्त पहले एक अवॉर्ड फंक्शन का क्लिप भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें अमिताभ बच्चन को अवॉर्ड मिला था और रेखा ने खुशी के मारे जया बच्चन को गले लगा लिया था। रेखा, अमिताभ और जया बच्चन से जुड़े कई किस्सों का जिक्र अक्सर होता रहता है। इनमें से एक दिलचस्प किस्सा ये भी है कि अमिताभ-जया की शादी में न्यौता न मिलने को लेकर रेखा काफी नाराज हुई थीं। चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में।

जया और अमिताभ बच्चन की शादी 3 जून, 1973 को हुई थी। फिल्म जंजीर की सफलता के बाद कपल ने शादी कर ली थी। कहा जाता है कि 1970 के आस-पास जया और रेखा के बीच गहरा रिश्ता था। जहां परदे पर जया और अमिताभ की जोड़ी दर्शकों का दिल जीत रही थी, वहीं रेखा इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही थीं। इस समय पर जया और रेखा के बीच बहन जैसा रिश्ता था और रेखा जया को 'दीदीबाई' कहकर बुलाती थीं। ये वहीं समय था, जब रेखा की मुलाकात अमिताभ से हुी थी। यासर उस्मा की किताब 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' में बताया गया है कि अमिताभ और जया की शादी में रेखा को नहीं बुलाया गया था और इससे वो काफी नाराज भी हुई थीं। एक इंटरव्यू के दौरान अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए रेखा ने कहा था, "इतनी अच्छी दोस्ती के बाद भी उन्होंने मुझे शादी में बुलाने की जरूरत नही समझी, जबकि मेरा घर उसी बिल्डिंग में था।" लेखक हनीफ जवेरी ने अपनी एक किताब में लिखा है कि अमिताभ और महमूद के भाई अनवर गहरे दोस्त थे और अनवर बताते थे कि वो अक्सर अमिताभ, रेखा और जया को लॉन्ग ड्राइव पर ले जाते थे।

कहा जाता है कि रेखा और अमिताभ की लव स्टोरी की शुरुआत 1975 में फिल्म 'दो अंजाने' के सेट से हुई थी। इस फिल्म के सेट पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं और लोग भी ऑनस्क्रीन अमिताभ और रेखा की जोड़ी को पसंद कर रहे थे। धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता मीडिया की नजरों में भी आने लगा और बात जया बच्चन के कानों तक पहुंची। कहा जाता है कि जया ने रेखा को अपने घर डिनर पर बुलाया था और वहां साफ शब्दों में कहा था कि वो और अमिताभ कभी अलग नहीं होंगे। इसके बाद इनकी कहानी अधूरी रह गई।
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की गिनती बेशक पॉवर कपल्स में की जाती है, लेकिन आज भी रेखा और अमिताभ से जुड़े पुराने किस्सों का जिक्र होता रहता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।