
हमारे आसपास ना जानें ऐसे कितने ऐप्स हैं जो हमारे बेनिफिट के लिए बने होते हैं, लेकिन चीन में इन दिनों एक मोबाइल ऐप काफी पॉप्युलर हो रहा है, जिसका नाम है आर यू डेड। यह चीन का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप है। वहीं उसका नाम लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। ऐसे में हमारे भारत में भी लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आर यू डेड क्या है और यह कैसे काम करता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आर यू डेड ऐप कैसे काम करता है। पढ़ते हैं आगे...
इस ऐप का कॉन्सेप्ट बहुत विचित्र है। जी हां, जब इस ऐप को इंस्टॉल किया जाता है तो यह यूजर्स से हर 2 दिन में एक बार यह कंफर्म करता है कि क्या आप जिंदा है।
-1768471102317.jpg)
अब आप सोच रही होंगी कि अगर जिंदा हैं भी तो ऐप को कैसे पता चलेगा। बता दें कि इस ऐप के लिए अंदर आपको बहुत बड़ा बटन दिखाई देगा, जिसे यूजर को तब दबाना है, जब उनसे पूछा जाएगा कि आप जिंदा हैं या नहीं। यानी ये ऐप आपसे हर दो दिन बाद पूछेगा कि आप मर तो नहीं गए।
इसे भी पढ़ें - Indian Stock Market में पहली बार निवेश करने जा रहे हैं? इन 5 गोल्डन रूल्स को जान लें, नुकसान कम और मुनाफा ज्यादा
अगर कोई व्यक्ति 2 दिन तक इस बटन को नहीं दबाता तो ये ऐप अपने आप ही यूजर द्वारा पहले से ऐड किए गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट जैसे- पेरेंट्स, पार्टनर, दोस्त आदि पर खुद ही मैसेज भेज देगा। उदहारण अगर आपने इस ऐप में कुछ नंबर्स एड किए तो एमरजेंसी मैसेज में यह संकेत होता है कि आप किसी परेशानी में हो सकते हैं और आपको तुरंत संपर्क करने की जरूरत है।

लेकिन बीते कुछ समय से जैसे ही शहरी इलाकों में अकेले रहने वाले युवाओं की तादात बढ़ती नजर आई, वैसे ही यह एप तेजी से चर्चा में आ गई। बता दें कि नक केवल बड़े शहरों में काम करने वाले प्रोफेशनल्स अकेले रह रहे हैं बल्कि घर से दूर रहने वाले स्टूडेंट्स और वो लोग जो अकेले हैं, उनके बीच में ये एप तेजी से पॉपुलर हो रहा है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि ये ऐप अकेले रहने वाले लोगों के लिए बेहद ही उपयोगी साबित हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - Plants For Birds: बालकनी को बनाना है बर्ड पैराडाइज, तो आज ही लगा लें ये खूबसूरत पौधे; सालों साल रहेगी रौनक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।