herzindagi
indian stock market

Indian Stock Market में पहली बार निवेश करने जा रहे हैं? इन 5 गोल्डन रूल्स को जान लें, नुकसान कम और मुनाफा ज्यादा

इंडियन स्टॉक मार्केट में यदि पहली बार अपना पैसे इन्वेस्ट करने जा रही हैं तो इससे जुड़े कुछ रूल्स के बारे में पता होना जरूरी है वरना आपका नुकसान हो सकता है। जानते हैं, इनके बारे में...
Editorial
Updated:- 2026-01-15, 12:25 IST

शेयर बाजार को लेकर अक्सर दो तरह की बातें सुनने में आती हैं। एक वर्ग इसे जुआ मानता है तो दूसरा वर्ग इसे अमीर बनने का जरिया। असल में शेयर बाजार में निवेश अगर सही रणनीति के साथ किया जाए और पेशेंस हो आपके पास तो एफडी या सोने से कहीं अधिक रिटर्न पाया जा सकता है। ऐसे में यदि आप भी पहली बार बाजार में कदम रख रही हैं तो उत्साह में आकर बिना जानकारी के निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में इससे जुड़े गोल्डन रूल्स मिलने बेहद जरूरी हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि स्टॉक मार्केट को लेकर कौन से गोल्डन रूल्स के बारे में पता होना जरूरी है। पढ़ते हैं आगे... 

इंडियन स्टॉक मार्केट में पैसे इन्वेस्ट जान लें ये बात

इंडियन स्टॉक मार्केट में निवेश करने से पहले खुद से पूछे कि हम पैसा क्यों बचा रहे हैं? क्या यह आप किसी बड़े काम में लगाएंगे?

indian stock market (2)

जैसे बच्चों की पढ़ाई, रिटायरमेंट या घर खरीदने जैसे कामों के लिए कभी भी उधार लेकर या अपनी जरूरत का पैसा बाजार में ना लगाएं। केवल वही पैसा लगाएं जो आपके पास एक्स्ट्रा हो और जिनका इस्तेमाल आप अगले 3 से 5 सालों में नहीं करने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें - कस्टमर केयर के नाम पर न करें ये 2 ऐप डाउनलोड, एक क्लिक पर खाली हो रहे हैं लोगों के खाते

अक्सर लोग दोस्तों की सलाह पर या सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड और टिप्स के पीछे भागते हैं। ऐसे में याद रखें कि पैसा आपका है और मेहनत भी आपकी होनी चाहिए। जिस कंपनी का बिजनेस आपको समझ आता है उस कंपनी के फंडामेंटल्स चेक करें।

indian stock market

पुराने लोग कहते हैं कि सारे अंडे को एक ही टोकरी में नहीं रखना चाहिए। यही नियम शेयर बाजार पर भी लागू होता है। आप सारा पैसा एक ही कंपनी या एक ही सेक्टर में ना लगाएं। अपने पोर्टफोलियो को अलग-अलग सेक्टर में बांटें। एक साथ बड़ी रकम लगाने से अच्छा है कि हर महीने एक निश्चित राशि को इन्वेस्ट करें। इसे एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान कहते हैं। यह आपको बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाता है।

बाजार में उतार चढ़ाव होना स्वाभाविक है। ऐसे में जब मार्केट डाउन होती है तो डर के कारण अपने शेयर को घाटे में ना बेचें। यह कोई क्विक मनी स्कीम नहीं है असल मुनाफा तक होता है जब आप अच्छे शेयर्स को लंबे समय तक होल्ड करते हैं।

इसे भी पढ़ें - क्यों थम रही है SIP की रफ्तार? म्यूचुअल फंड से किनारा कर रहे हैं निवेशक, ये हैं वो 4 बड़े कारण

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।