herzindagi
image

कस्टमर केयर के नाम पर न करें ये 2 ऐप डाउनलोड, एक क्लिक पर खाली हो रहे हैं लोगों के खाते

हमारे आसपास कई ऐसी एप्स हैं, जिनको डाउनलोड करके स्क्रीन शेयरिंग के माध्यम से आपके खाते को खाली किया जा सकता है। ऐसे में इन एप्स के बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से... 
Editorial
Updated:- 2026-01-14, 18:45 IST

आजकल हम छोटी-छोटी समस्याओं के लिए गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर ढूंढ लेते हैं। चाहें बैंक की ट्रांजैक्शन हो या ऑनलाइन शॉपिंग को रिफंड करना हो, हम तुरंत फोन उठा कर गूगल से मदद मांगने बैठ जाते हैं, लेकिन सावधान आपकी यही जरूरत ठगों के लिए मौका बन सकती है। आजकल स्क्रीन शेयरिंग एप के जरिए लोगों के बैंक खाते खाली किए जा रहे हैं। साइबर अपराधी खुद को बैंक अधिकारी या ई-कॉमर्स कंपनी का अधिकारी बताकर एप को इंस्टॉल करवा लेते हैं। वे इन एप्स को सहायता के नाम पर डाउनलोड करने के लिए कहते हैं। ऐसे में इन एप्स के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ई-कॉमर्स कंपनी की कौन-सी एप को डाउनलोड नहीं करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...

कौन सी हैं ये ऐप्स

हम बात कर रहे हैं एनीडेस्क और टीमव्यूअर की। बता दें कि ये एप कोई वायरस या स्कैम आप नहीं है, इनका इस्तेमाल एप की दुनिया में किया जाता है, लेकिन आजकल स्कैमर्स इनका गलत फायदा भी उठा रहे हैं। 

2 - 2026-01-14T175136.878

 जब हम गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करते हैं तो ठगी फर्जी नंबर्स डाल देते हैं। जब आप उस नंबर पर कॉल करते हैं तो वह बहुत अच्छे तरीके से बात करते हैं और आपकी समस्या हल करने का बहाना करते हैं। ऐसे में वे कहते हैं कि मैं आपके समाधन के लिए हमें आपके फोन की स्क्रीन देखनी होगी। 

इसे भी पढ़ें - IAS अधिकारी बनकर हो रही है सोशल मीडिया पर ठगी, रांची के निवासी के साथ हुआ डिजिटल फ्रॉड, जानें कैसे पहचानें नकली प्रोफाइल

 ऐसे में आप प्ले स्टोर एनीडेस्ट या टीमव्यूअर को डाउनलोड कर लीजिए। ऐप डाउनलोड होते ही वह आपसे एक कोड डालने को कहेगा। जैसे ही आप उस कोड को डालते हैं वैसे ही आपके फोन का पूरा कंट्रोल उनके पास चला जाता है। एक बार जब स्कैमर्स को आपके फोन का एक्सेस मिलता है तो वे आपकी स्क्रीन पर होने वाली सभी गतिविधियों को देख सकते हैं। 

1 - 2026-01-14T175134.789

 ऐसे में आपने यदि कोई बैंकिंग एप खोल लिया है या वो आपसे ट्रांजैक्शन करने के लिए कहते हैं तो जैसे ही आप अपने यूपीआई पासवर्ड को डालते हैं उसकी स्क्रीन पर वो पिन दिखने लगता है। इसके बाद आपके मोबाइल पर आने वाले सबी मैसेज वे आसानी से पढ़ लेते हैं और पलक झपकते ही आपका खाता खाली हो जाता है।

कैसे बचें?

आप हमेशा आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें। कभी भी किसी भी कोड को सांझा ना करें। पासवर्ड कभी भी किसी बैंक अधिकारी को ना दें और अपनी स्क्रीन को कभी भी किसी के साथ शेयर ना करें।

इसे भी पढ़ें - UPI यूजर्स सावधान! अब बिना OTP के भी खाली हो सकता है बैंक खाता, जानें क्या है यह 'Jumped Deposit' स्कैम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।