herzindagi
Flowers that attract birds

Plants For Birds: बालकनी को बनाना है बर्ड पैराडाइज, तो आज ही लगा लें ये खूबसूरत पौधे; सालों साल रहेगी रौनक

Flowers that attract birds: अगर आप नेचर लवर हैं और पक्ष‍ियों की चहचहाहट पसंद है तो बालकनी में आप कुछ खास तरह के पौधे लगा सकती हैं। दरअसल, पक्षी वहीं आते हैं जहां उन्हें खाना, छांव और सेफ्टी मिलती है। कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनके फूल, बीज या उन पर आने वाले कीड़े पक्षियों को बहुत पसंद आते हैं। यहां हम आपको उन पौधों के बारे में बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-15, 14:34 IST

आजकल ज्‍यादातर लोग अपने घरों की खूबसूरती बढ़ाने के ल‍िए ढेर सारे पेड़-पौधे लगाते हैं। इससे न केवल घर की सुंदरता बढ़ती है बल्‍क‍ि आपको फ्रेश हवा म‍िलती है। साथ ही ताजे-ताजे फल, फूल और सब्‍ज‍ियां भी म‍िल जाती हैं। घर में पेड़ पौधे लगे होने से पक्ष‍ियां भी अट्रैक्‍ट होती हैं। जब सुबह आंख खुले और अपने ही घर में पक्ष‍ियों की चहचहाहट सुनने को म‍िले तो एक अलग ही सुकून म‍िलता है।

अच्‍छी बात तो ये है क‍ि कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो पक्ष‍ियाें को अपनी ओर आकर्ष‍ित करते हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही पाैधों के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िसे आप लगाएंगी तो सालों साल आपके घर में रौनक देखने को म‍िलेगी। आइए जानते हैं-

सूरजमुखी (Sunflower)

flowers that attract birds (1)

सूरजमुखी पक्षियों को सबसे ज्यादा पसंद आने वाला पौधा है। इसके बड़े-बड़े फूलों में ढेर सारे बीज होते हैं, जिन्हें गौरैया, फिंच और कबूतर जैसे पक्षी खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा सूरजमुखी पर छोटे-छोटे कीड़े भी आते हैं, ज‍िससे पक्ष‍ियां और आकर्षित होती हैं। इस पौधे की धूप में अच्‍छा ग्रोथ होती है और आप इसे आसानी से गमले में लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आप भी घर की छत पर पक्षियों के लिए दाना डालते हैं? जानें इसके शुभ फल

चमेली (Jasmine)

flowers that attract birds (2)

चमेली की खुशबू इतनी तेज होती है क‍ि इससे आपका पूरा घर महक सकता है। इसकी खुशबू की वजह से कीड़े आते हैं और फिर उन्हीं कीड़ों को खाने के ल‍िए पक्षी भी आते हैं।

गुड़हल (Hibiscus)

flowers that attract birds (3)

गुड़हल का फूल द‍िखने में ज‍ितना खूबसूरत लगता है, उतना ही आपके घर की शोभा भी बढ़ा देता है। इसके रंग-बिरंगे फूल खासतौर पर सनबर्ड जैसे पक्षियों को पसंद आते हैं। दरअसल, इन फूलों में ढेर सारा रस हाेता है, जिसे चूसने के लिए पक्षी बार-बार आते हैं। गुड़हल का फूल पूजा में भी खूब इस्‍तेमाल होता है।

यह भी पढ़ें- एक गेंदे के फूल से उगेंगे 10-15 पौधे, बस 2 मिनट का करना होगा यह काम; माली ने बताई है ट्रिक

बोगनवेलिया (Bougainvillea)

flowers that attract birds (4)

अगर आप चाहती हैं कि पक्षी आपकी बालकनी में कुछ देर ठहरें या घोंसला बनाएं, तो बोगनवेलिया आपको जरूर लगाना चाह‍िए। इसकी टहनियां इतनी घनी होती हैं क‍ि पक्षियों को छिपने और आराम करने की जगह म‍िल जाती है। इस पौधे पर कीड़े भी आते हैं, जो पक्षियों का खाना बनते हैं।

गेंदा (Marigold)

flowers that attract birds (5)

गेंदा का फूल भी घर की सुंदरता बढ़ा देता है। हालांक‍ि, इस पर पक्षी सीधे नहीं खाते, लेकिन तितलियां जरूर आती हैं, जिन्हें कीड़े खाने वाले पक्षी खाते हैं। गेंदा को उगाने में आपको ज्‍यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- घर की खूबसूरती ही नहीं, खाने का जायका भी बढ़ाते हैं ये 5 फूल; एक बार जरूर करें ट्राई

बालकनी को बर्ड फ्रेंडली बनाने के ल‍िए टिप्स

  • पौधों के पास एक छोटी कटोरी में पानी जरूर रखें, बर्तन म‍िट्टी का हो तो और अच्‍छा रहेगा
  • केमिकल कीटनाशक का इस्तेमाल भूल से भी न करें
  • बालकनी के आसपास बहुत ज्‍यादा शोर न करें
  • पौधों के बीच में स्‍पेस भी रखें

यह भी पढ़ें- पूरी सर्दी कलियों और फूलों से लदा रहेगा पौधा, अगर गमले में डालती हैं 2 रुपये वाली यह घरेलू चीज

ताे अगर आप भी चाहती हैं क‍ि आपकी बालकनी में पक्ष‍ियों की चहचहाहट गूंजे तो ये पौधे जरूर लगाएं। जब आपके कानों में इनकी आवाज पड़ेगी ताे आपके द‍िन की शुरुआत अपने आप खास हो जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।