Thu Feb 19, 2026 | Updated 03:50 AM IST
herzindagi
train ticket booking app

Railway Update: 1 मार्च से बंद हो रहा है UTS ऐप, जनरल टि‍कट बुक करने के ल‍िए रेलवे ने दी ये सुव‍िधा; नोट कर लें स्टेप्स

हमारे यहां भारत में ज्‍यादातर लोग ट्रेन से ट्रैवल करते हैं। ये एक सस्‍ता और आरामदायक ऑप्‍शन है। रोजाना लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। अगर आप मोबाइल से जनरल टिकट लेती हैं, तो आपको बता दें क‍ि 1 मार्च से पुराना UTS ऐप बंद हो जाएगा। हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-18, 13:30 IST

आज के समय में ज्‍यादातर लोग ट्रेन से ट्रैवल करते हैं। ये एक सस्‍ता और क‍िफायती ऑप्‍शन है। रोजाना लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। अब शायद ही कोई ऐसा होगा क‍ि जो स्‍टेशन पर जाकर ट‍िकट बुक करता होगा। हर कोई ऑनलाइन ट‍िकट ही बुक‍ करता है। अगर आप रोजाना ट्रेन से ट्रैवल करती हैं और मोबाइल से जनरल टिकट लेते हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है।

दरअसल, रेलवे ने फैसला किया है कि 1 मार्च से पुराना UTS ऐप बंद कर दिया जाएगा। लंबे समय से पसेंजर्स UTS On Mobile के जरिए अनारक्षित (जनरल) और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर रहे थे। अब आप इस ऐप का इस्‍तेमाल नहीं कर पाएंगी। इसकी जगह एक नया ऐप इस्तेमाल करना होगा। आइए इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं-

train ticket booking app (1)

अब कौन सा ऐप चलेगा?

रेलवे ने अब RailOne ऐप को इस्‍तेमाल करने की सलाह दी है। इसी ऐप से अब जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और दूसरी जरूरी सेवाएं मिलेंगी। खास बात तो ये है क‍ि इसमें कई सेवाएं एक ही जगह पर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें- RailOne App से ट्रेन टिकट बुकिंग पर मिलेगी 3% की छूट, जानें क्या है बुक करने का पूरा प्रोसेस?

इस नए ऐप में आपको ये सुव‍िधाएं म‍ि‍लेंगी

  • टिकट बुकिंग
  • टिकट स्टेटस
  • लाइव ट्रेन की जानकारी
  • प्लेटफॉर्म टिकट

इसके अलावा IRCTC और NTES से जुड़ी सेवाएं भी इसी ऐप में मिलेंगी। यानी अलग-अलग ऐप की जरूरत कम हो जाएगी।

3% तक का मिलेगा डिस्काउंट

अगर आप RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करती हैं और डिजिटल पेमेंट करती हैं, तो 3% तक की छूट भी मिलेगी। ये ऑफर 14 जुलाई 2026 तक ही म‍िलेगा। रोजाना ट्रैवल करने वालों के लिए ये फायदा काम का साबित हो सकता है।

कैसे कर सकती हैं पेमेंट?

  • यूपीआई
  • डेबिट कार्ड
  • क्रेडिट कार्ड
  • नेट बैंकिंग
  • R-Wallet

train ticket booking app (2)

ऐसे करें टिकट बुक

  • मोबाइल में RailOne ऐप डाउनलोड करें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करें।
  • जनरल टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट का ऑप्‍शन सेलेक्‍ट करें।
  • स्टेशन और ट्रि‍प की जानकारी भरें।
  • पेमेंट मोड चुनकर भुगतान करें।
  • टिकट आपके मोबाइल पर दिख जाएगा।

यह भी पढ़ें- Vande Bharat: यात्रियों की बल्ले-बल्ले! गुजरात के इस रूट पर अब 6 दिन दौड़ेगी वंदे भारत, जानें कहां से पकड़ सकती हैं ट्रेन?

तो अगर आप भी रिजर्वेशन वाले टिकट के लिए मोबाइल UTS ऐप का इस्‍तेमाल करती हैं तो जान लें क‍ि 1 मार्च से ये ऐप बंद कर द‍िया जाएगा। इसकी जगह आप RailOne ऐप का इस्‍तेमाल कर पाएंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।