
Amrit Udyan New Delhi Booking 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली में अमृत उद्यान शीतकालीन वार्षिक संस्करण 2026 के उद्घाटन में भाग लिया। राष्ट्रपति सचिवालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान इस महीने की 3 तारीख से जनता के लिए खुला रहेगा। लोग सप्ताह में छह दिन उद्यान घूमने जा सकती हैं। हालांकि उद्यान रखरखाव के लिए सोमवार को और होली के कारण 4 मार्च को बंद रहेगा। अगर आप पहली बार या फिर यहां घूमने का प्लान कर रही हैं, तो लेख आपके लिए है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अमृत उद्यान खुलने का समय क्या है और इसकी टिकट कैसे पा सकती हैं।

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आम लोगों के लिए 3 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक खुला रहेगा। साथ ही इसके खुलने के समय की बात करें, तो सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा।
आगंतुक ऑफिशियल वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क टिकट बुक कर सकते हैं। अमृत उद्यान में प्रवेश निःशुल्क है और केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध होगा
इसे भी पढ़ें- Delhi Metro Sarthi ऐप यूज करना है बेहद आसान, टिकट बुकिंग के दौरान फॉलो करेंगी ये टिप्स तो मिलेगा फायदा
साल 2026 में अमृत उद्यान में आगंतुकों को ट्यूलिप और विभिन्न प्रकार के गुलाबों के अलावा, झरने वाली बबूल बहती धारा और रिफ्लेक्सोलॉजी पथों वाला बरगद उद्यान देखने को मिलेगा। इसके अलावा यहां आने वाले लोग हर शनिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड परिवर्तन समारोह भी देख सकते हैं।

सभी गेस्ट के लिए प्रवेश और निकास राष्ट्रपति भवन परिसर के गेट नंबर 35 से होगा, जो नॉर्थ एवेन्यू और राष्ट्रपति भवन के चौराहे के पास स्थित है। लोगों की सुविधा के लिए, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक शटल बस सेवा सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच हर 30 मिनट पर उपलब्ध रहेगी। सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से अंतिम शटल बस सेवा शाम 4:00 बजे होगी।
अमृत उद्यान में प्रवेश राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 (नॉर्थ एवेन्यू रोड) से ही किया जा सकता है। अमृत उद्यान प्रवेश द्वार संख्या 35 कनॉट प्लेस से 2.7 किलोमीटर दूर स्थित है।
बस से-
आरएमएल अस्पताल – 0.8 किमी
गुरुद्वारा रकाबगंज - 0.7 किमी
केन्द्रीय टर्मिनल - 1.1 किमी
कृषि भवन/केंद्रीय सचिवालय गेट नंबर 2 – 2.0 किमी
मेट्रो से-
केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन – 2.0 किमी
शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन – 2.0 किमी
सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 4 से मुफ्त शटल सेवा उपलब्ध है।

राष्ट्रपति सचिवालय के आदेशानुसार, उद्यान विशेष श्रेणियों के लिए खुला रहेगा, जिनमें 3 मार्च को रक्षा कर्मियों, 5 मार्च को वरिष्ठ नागरिकों, 10 मार्च को महिलाओं और आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों और 13 मार्च को दिव्यांगजनों के लिए प्रवेश शामिल है।
इसे भी पढ़ें- Surajkund Mela Ticket Price 2026: कभी नहीं गए सूरजकुंड मेला देखने? जानें कहां से मिलेगी बस और टिकट? यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल
अगर आपको अमृत उद्यान से जुड़ी बताई गई जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- PIB
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।