herzindagi
surajkund mela 2026 ticket booking price bus route and full detail

Surajkund Mela Ticket Price 2026: कभी नहीं गए सूरजकुंड मेला देखने? जानें कहां से मिलेगी बस और टिकट? यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल

सूरजकुंड मेला 2026 में शामिल होने वाले यात्रियों के लिए बस की सुविधा भी की गई है। आप बस में बैठकर मेला घूमने आ सकती हैं। प्रशासन द्वारा कई रूटों पर बसें चलाने का ऐलान किया गया है। पहली बस 31 जनवरी 2026 को सुबह 7 बजे चलेगी।
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 17:28 IST

अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेला 2026 की 31 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलने वाला है। इस मेले का आयोजन हर साल फरीदाबाद में होता है। इस साल 39 वां सूरजकुंड मेला आयोजित किया जाएगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आज तक इस मेले में शामिल होने नहीं गए होंगे। इस मेले का आयोजन भले ही हर साल होता हो, लेकिन प्लानिंग करने के बाद भी मेला घूमने का मौका नहीं मिल पाता। अगर अभी तक आपको भी मौका नहीं मिला है, तो इस साल आप अच्छे से प्लानिंग कर लें। क्योंकि, आपको यहां पहुंचने में किसी तरह की परेशान न हो, इसके लिए हम मेला से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी लेकर आए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेला के लिए कहां से मिलेगी बस?

मेला जाने के लिए आपको बस बल्लभगढ़ से मिलेगी। पहली बस आपको 31 जनवरी से हर दिन सुबह 7 बजे मिलेगी। अगर एक बस छूट जाती हैं, तो आपको 30 मिनट का इंतजार करना होगा। हर आधे घंटे में आपको यहां मेला के लिए बस मिल जाएगी।

  • प्रतिदिन 20 बसें बल्लभगढ़ से सूरजकुंड मेला के लिए चलाई जाएगी।
  • शनिवार और रविवार को बस हर 15 मिनट के अंतराल में मिलेगी।
  • हरियाणा रोडवेज प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि हर बस ड्राइवर को यूनिफॉर्म में रहना जरूरी है।
  • कपड़े साफ होने चाहिए और ड्राइवर-कंडक्टर की छुट्टी पर भी पाबंदी है।
  • अगर वर्दी नहीं पहन कर आते हैं, तो 1000 रुपये जुर्माना देना होगा।
  • सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक आपको बस की सुविधा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- Faridabad के कपल्स को पार्टनर के साथ घूमने के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली, ये जगहें हैं बेस्ट

surajkund mela 2026 ticket booking price bus route and full detail

बस का किराया कितना?

  • बल्लभगढ़ से सूरजकुंड मेला तक बस से पहुंचने का किराया 25 रुपये है।
  • बदरपुर से सूरजकुंड मेला पहुंचने पर 20 रुपये देने होंगे।
  • बड़खल मेट्रो स्टेशन से 10 रुपये लगेंगे।

surajkund mela 2026 ticket booking price bus route and full detailS

सूरजकुंड मेला कैसे पहुंचे?

मेला के सबसे पास मेट्रो स्टेशन बदरपुर पड़ता है। अगर आप इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आ रहे हैं, तो पहले आपको नई दिल्ली आना होगा। यहां से 35 किमी दूर मेला है, आप कैब या मेट्रो से पहुंच सकती हैं। यह हरियाणा की सुंदर जगहोंमें से एक है।

इसे भी पढ़ें- फरीदाबाद में मौजूद इस ऐतिहासिक महल के बारे में कितना जानते हैं आप?

सुरजकुंड मेला एंट्री टिकट प्राइस

  • टिकट आप ऑनलाइन भी बुक कररवा सकती हैं। इसके अलावा मेला पहुंचकर काउंटर से भी खरीद सकती हैं। मेला हर दिन सुबह 10:30 बजे से रात 8:30 बजे तक खुला रहेगा।
  • वीकडे यानी सोमवार से शुक्रवार तक टिकट प्राइस 120 रुपये है। शनिवार और रविवार को 180 रुपये देने होंगे। यहपरिवार के साथ घूमने के लिए भी बेस्ट जगहमें से एक है। जानें का प्लान कर सकते हैं। 

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।