भारत में ऐसे कई छोटे-छोटे शहर हैं, जिसकी खूबसूरती के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इन छोटे शहरों में हरियाणा का फरीदाबाद भी आता है। फरीदाबाद भारत का एक छोटा-सा शहर है, लेकिन यहां पर कई ऐतिहासिक स्थल हैं जिसे एक्सप्लोर किया जा सकता है। कुछ तो ऐसे ऐतिहासिक स्थल हैं जिनके आगे बड़े-बड़े टूरिस्ट प्लेस भी फीके लगते हैं। फैमिली, फ्रेंड्स के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट मानी जाती है।
यहां कई बेहतरीन जगहों पर घूमने के अलावा आप झीलों में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को भी एन्जॉय कर सकते हैं। मगर आज हम आपको फरीदाबाद के मशहूर नाहर सिंह महल के बारे में बताएंगे, जिसे जानने के बाद आपको एक्सप्लोर करने में मजा आएगा।
बल्लभगढ़ रियासत की स्थापना 1753 में राजा बल्लू उर्फ बलराम ने की थी। इन्होंने ही महल का निर्माण कराया था। महल में 1858 तक शाही परिवार रहा। 1857 की क्रांति में राजा नाहर सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
राजा नाहर सिंह की बहादुरी को देखते हुए बहादुरशाह जफर ने उन्हें अपना आंतरिक प्रशासक नियुक्त किया। कहते हैं राजा नाहर सिंह की वीरता से अंग्रेजों की सेना कांपती थी। अंग्रेजों ने सोचा कि जब तक राजा नाहर सिंह को नहीं दबोचा जाएगा, तब तक बहादुर शाह जफर का तख्ता पलटना मुश्किल है।
9 जनवरी, 1858 को उन्हें दिल्ली के चांदनी चौक के लाल कुआं पर सरेआम फांसी पर लटका दिया। तब ही सरकार ने राजा नाहर सिंह के महलों और ऐतिहासिक स्थलों को अपने कब्जे में ले लिया था।
इसे जरूर पढ़ें- फरीदाबाद के आसपास में मौजूद इन बेहतरीन जगहों को करें एक्सप्लोर
राजा नाहर सिंह महल में आजादी के बाद तहसील बना दी गई। यहां पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार बैठते थे। प्रशासन महल की देखरेख नहीं कर पाया, जिससे इसकी हालत जर्जर हो गई। महल के जीर्णोद्धार के लिए 1994 में बल्लभगढ़ सौंदर्यीकरण समिति का गठन किया गया।
समिति ने लोगों से धन एकत्रित करके महल का जीर्णोद्धार किया। 2003 में सरकार ने महल की देखरेख के लिए हरियाणा पर्यटन निगम को सौंप दिया। उसके बाद राजा नाहर सिंह महल हेरिटेज होटलको खोल दिया गया। पर्यटन निगम ही इसकी देखरेख करता है।
दिल्ली के नजदीक होने और महल का राजसी लुक होने के चलते यह सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। अब तक यहां पर पांच घंटे में पांच करोड़, साहब बीवी और गैंगेस्टर-2, फगली आदि फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। अगर आपने अभी तक इस महल का दीदार नहीं किया है, तो प्लीज जरूर जाएं।
फरीदाबाद में कई क्षेत्रों का अपना अलग मार्केट है, सबसे लोकप्रिय मार्केट सेक्टर 17, सेक्टर 15, बल्लभगढ़ और एनआईटी के हैं। आप फरीदाबाद में घूमने के साथ-साथ खरीदारी भी कर सकते हैं। साथ ही, वहां आप क्राउन इंटीरियर और पार्श्वनाथ सिटी जैसे मॉल भी देख सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- वीकेंड में ग्रेटर नोएडा के आसपास में स्थित इन बेहतरीन जगहों को करें एक्सप्लोर
यहां आने के लिए आप फरीदाबाद की सीधी बस लें सकते हैं। यहां आप सार्वजनिक परिवहन ऑटो रिक्शा और साइकिल रिक्शा का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा, आप कैब भी बुक कर सकते हैं या शहर में घूमने के लिए सेल्फ-ड्राइव कार किराए पर ले सकते हैं।
इन जगहों को देखने के अलावा, आप सेक्टर 49 में सैनिक कॉलोनी में शिव मंदिर का दर्शन भी कर सकते हैं। साथ ही, आप टाउन पार्क, बड़खल झील, धौज झील, सीआईटीएम झील, बाबा फरीद का मकबरा आदि जगहों पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक का लुत्फ उठा सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।