बंगाल एक ऐसा राज्य है, जिसकी अपनी समृद्ध विरासत रही है। यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं और यहां के भोजन से लेकर मंदिर आदि अवश्य घूमते हैं। इतना ही नहीं, इस राज्य में कई हेरिटेज बंगले स्थित है, जिन्हें देखने का अपना एक अलग ही अनुभव होता है। इन बंगलों में जाकर आप राज्य के अतीत और तत्कालीन जमींदारों की जीवन शैली के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। अमूमन जब भी हम ऐसे किसी बंगले में जाते हैं तो वहां पर कुछ समय ठहरने और एक रॉयल फील लेने का मन करता है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोचते हैं तो आपको इस राज्य में अवश्य जाना चाहिए।
दरअसल, कोलकाता के पास ऐसे कई हेरिटेज बंगले हैं, जिन्हें अब एक लक्ज़री होटल या होमस्टे में बदल दिया गया है। ऐसे में आप बिना किसी परेशानी के यहां पर ठहर सकते हैं और अतीत की गहराइयों को जान सकते हैं-
अगर आप पुराने समय में ज़मींदार जीवन के बारे में करीब से जानना चाहती हैं तो आपको राजबाड़ी बावली जाना चाहिए। यह राजबाड़ी बावली कोलकाला से एक से दो घंटे की दूरी पर नोदखली में स्थित है। 300 साल पुरानी यह संपत्ति सर्वोत्कृष्ट बंगाली जमींदार जीवन को अनुभव करने का आपको मौका प्रदान करती है। इसमें सात प्रकार के सुइट हैं, जो आपको रॉयल फील करवाते हैं। इस राजबाड़ी बावली की आंतरिक सजावट से लेकर प्राचीन फर्नीचर और अत्याधुनिक सुविधाएं आपके स्टे को यादगार बनाती है। यहां पर ठहरने के लिए एक दिन का खर्च करीबन 6000 रूपए आता है। (राजस्थान के हेरिटेज होटल)
इसे जरूर पढ़ें- कोलकाता के यह मंदिर हैं आस्था का प्रतीक, जानिए इनके बारे में
बारी कोठी एक 100 साल पुरानी हवेली है, जिसकी देखभाल अजीमगंज के ग्रामीण समुदाय द्वारा की जाती है। यह कोठी पारंपरिक बंगाली आर्किटेक्चर और डिजाइन का एक बेहतरीन उदाहरण है। इस हवेली में लकड़ी की नक्काशी, ग्लास खिड़कियां और एक आंगन है। इसमें तीन तरह के सुइट्स हैं। यह हवेली कोलकाता से करीबन 4 घंटे की दूरी पर स्थित है। अगर आप यहां पर स्टे करना चाहती हैं तो आपको प्रतिदिन लगभग ₹15,000 का किराया देना होगा। (दिल्ली की शान हैं ये 5 हवेलियां)
कोसिमबाजार राजबाड़ी पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक शहर मुर्शिदाबाद में स्थित है। यह स्थान यूरोपीय और भारतीय वास्तुकला का एक बेहतरीन मिश्रण है। यह हेरिटेज पैलेस रॉयस के परिवार का था, जो उस समय ईस्ट इंडिया कंपनी के दीवान थे। अब, महल के कुछ हिस्सों को वॉक-थ्रू म्यूजियम में तब्दील कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, महल के कुछ कमरों को गेस्ट रूम में बदल दिया गया है। इन कमरों की ऊंची छतें, झूमर और शाही फर्नीचर आपको भी एक रॉयल फील देता है।
इसे जरूर पढ़ें-कोलकाता के लोकल फ्लेवर को टेस्ट करने के लिए इन जगहों को करें एक्सप्लोर
पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक शहर सेरामपुर के एक छोर पर स्थित डेनमार्क टैवर्न एक टाइम कैप्सूल की तरह काम करता है। यह आपको स्वतंत्रता से पहले के बंगाल में वापस ले जाता है। यह डेनमार्क टैवर्न कोलकाता से 30 किमी की दूरी पर है और आप महज एक से दो घंटे में यहां पर पहुंच सकते हैं। यह वास्तव में 230 साल से अधिक पुरानी इमारत है जो कभी नदी के किनारे कैफे और होटल हुआ करती थी। अगर आप यहां पर रूकने का मन बना रहे हैं तो आपको एक दिन के लिए करीबन ₹7,900 खर्च करने होंगे।
तो अब आप भी इन हेरिटेज बंगलों में एक बार स्टे अवश्य करें और अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।