
Home Decoration Ideas For Daughters Birthday: हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनकी बेटी का बर्थडे सबसे खास हो। इसके लिए वे कई तरह की प्लानिंग भी करते हैं। घर को सजाना हो या सबसे खूबसूरत केक बनवाना हो, साथ ही दोस्तों को इनवाइट करना हो, वो कोई कमी नहीं रहने देना चाहते हैं। घर को डेकोरेट करने की बात करें तो माता-पिता के मन में कई तरह की थीम आती हैं। वे अपनी ओर से घर को सजाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
ऐसे में वे बच्चियाें की पसंद का भी ख्याल रखते हैं। ऐसे में अगर आपकी बेटी को प्रिंसेस थीम पसंद है तो ये लेख आपके काम का हो सकता है। हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज दे रहे हैं जिससे आप घर को किसी रॉयल पैलेस जैसा बना सकती हैं। इसके लिए बहुत ज्यादा खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं-
-1768559375990.jpg)
चाहे आपकी बेटी हो या कोई गेस्ट, घर में घुसते ही बर्थडे का फील जरूर आना चाहिए। ऐसे में बेटी के वेलकम के लिए दरवाजे पर गुलाबी, पर्पल या पीच कलर के बैलून से एक छोटा सा आर्च बना सकती हैं। चाहें तो आप उस पर Welcome Princess लिखी हुई पट्टी भी लगा सकती हैं। एंट्री के पास एक छोटा क्राउन या स्टार शेप डेकोर भी रख सकती हैं। यकीन मानिए, ये आपकी बेटी को बहुत पसंद आएगा।
प्रिंसेस थीम में हल्के और सॉफ्ट कलर सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। पिंक, पर्पल, व्हाइट और गोल्डन कलर का कॉम्बिनेशन तो सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। बैलून, रिबन, पर्दे या टेबल कवर भी आप इसी कलर में रखें। इससे पूरा घर एक जैसा और रॉयल लगेगा।
एक कोना खासतौर पर बेटी के लिए जरूर डेकोरेट करें। वहां एक छोटा सा स्टूल या कुर्सी रख सकती हैं जिस पर आपकी बेटी बैठे। पीछे बैकड्रॉप में फेयरी लाइट्स, नेट का कपड़ा और प्रिंसेस वाली फोटो या पोस्टर भी लगा सकती हैं। चाहें ताे पहले से बेटी का फोटोशूट कराकर उसकी फोटो भी लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- PG में सेलिब्रेट करना है रूममेट का बर्थडे? इन 6 आसान और क्रिएटिव आइडियाज से दें सरप्राइज
घर को पैलेस जैसा लुक देने के लिए फेयरी लाइट्स सबसे जरूरी होता है। आप दीवारों, पर्दों या प्रिंसेस कॉर्नर के आसपास लाइट्स जरूर लगाएं। साथ ही हल्का सा नेट फैब्रिक या दुपट्टा लाइट्स के साथ ड्रेप कर दें।
-1768559390897.jpg)
केक टेबल को भी सिंपल रखें लेकिन इसे सुंदर तरीके से ही सजाएं। इसके लिए आप टेबल पर मैचिंग टेबल क्लॉथ बिछा सकती हैं, ऊपर छोटा-सा क्राउन रखें और साथ में फ्लावर पॉट या स्टार शेप डेकोर भी रख सकती हैं। केक के पीछे बैलून और नाम की बैनर भी जरूर लगाएं।
तो अगर आप भी बेटी के बर्थडे को यादगार और सबसे खास बनाना चाहती हैं तो यहां से आइडियाज ले सकती हैं। ये थीम आपकी बेटी को जरूर पसंद आएगा।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Ai Generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।