-1773896503651.webp)
इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस्लाम धर्म में इस महीने का खास महत्व है। जब ये महीना पूरा होता है तो ईद (Eid 2026) मनाई जाती है। ईद का त्योहार आते ही चारों ओर खुशियों का माहौल देखने को मिलता है। इस दौरान सभी घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। मेहमानों का आना जाना लगा रहता है।
ऐसे में लोग अपने घरों काे सुंदर तरीकों से सजाते हैं। खासकर डाइनिंग एरिया को खूब अच्छे से डेकोरेट करते हैं ताकि जो भी मेहमान आएं उन्हीं हमारी मेहमाननवाजी जरूर पसंद आए। अगर आप भी कम बजट में डाइनिंग टेबल को डेकोरेट करना चाहती हैं तो हम आपको खास तरह के आइडियाज देने जा रहे हैं। इससे आपका डाइनिंग एरिया बहुत ही खूबसूरत लगेगा। आइए जानते हैं-
-1773896696187.jpg)
सबसे पहले टेबल कवर का ध्यान रखें। ईद के मौके पर लाइट कलर्स या फिर गोल्डन, ग्रीन या व्हाइट शेड्स का टेबल कवर बहुत अच्छा लगेगा। अगर आप नया टेबनल कवर नहीं खरीद पा रही हैं तो घर में अगर कोई खूबसूरत चादर या दुपट्टा है, तो आप उसका भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके डाइनिंग टेबल को फेस्टिव लुक मिलेगा लगेगा।
यह भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Dining Area के ये मॉडर्न डिजाइन्स घर को देंगे बड़ा लुक, कम बजट में लग्जरी दिखेगा आपका घर
टेबल के बीच में आप फ्लॉवर वास्प रख सकती हैं। उसमें कुछ फ्रेश फूल लगा दें। चाहें तो आप एक छोटी सी ट्रे में भी फूल रख सकती हैं या फिर एक बाउल में पानी भरकर उसमें गुलाब या गेंदा के फूल डाल सकती हैं। अगर आपके पास फेयरी लाइट्स हैं, तो उन्हें भी हल्के से टेबल के आसपास लगा सकती हैं। इससे भी आपका डाइनिंग टेबल और पूरा एरिया फेस्टिव लुक देगा।
यह भी पढ़ें- Open Kitchen में ये कैबिनेट डिजाइन कर रहे हैं सबसे ज्यादा ट्रेंड, लग्जरी अपार्टमेंट जैसा दिखेगा घर
अगर आप डाइनिंग टेबल पर क्रॉकरी सेट रखेंगी तो बहुत ही रॉयल फीलिंग आएगी। कोशिश करें कि एक जैसे प्लेट्स और बाउल लगा दें। इससे टेबल सजी हुई नजर आएगी। अगर आपके पास अलग-अलग डिजाइन के क्रॉकरी सेट हैं तो आप थोड़ा-थोड़ा इन्हें भी लगा सकती हैं।
-1773896705092.jpg)
जब बात डाइनिंग टेबल के डेकोरेशन की हो तो नैपकिन जरूर रखा होना चाहिए। आपने होटलों में भी देखा होगा कि टेबल पर नैपकिन जरूर रखा होता है। ऐसे में आप डाइनिंग टेबल पर सिंपल नैपकिन को फोल्ड करके प्लेट के ऊपर रख सकती हैं या फिर रिबन से बांधकर उसे थोड़ा फेस्टिव टच दे सकती हैं।
यह भी पढ़ें- अपने डाइनिंग एरिया को कुछ इस तरह से सजाएं
अगर आप चाहती हैं कि आसपास का माहौल और भी ज्यादा रिच लगे तो सेंटेड कैडल्स जलाकर रख सकती हैं। इसकी खुशबू से ही पूरा माहौल खुशनुमा नजर आने लगेगा।
यह भी पढ़ें- Terracotta Home Decoration: घर को देना है रॉयल और विंटेज लुक? ट्राई करें ये खूबसूरत टेराकोटा होम डेकोर आइडियाज
तो अगर आप भी ईद पर मेहमाननवाजी में कोई कमी नहीं रखने देना चाहती हैं तो आप ऊपर बताए गए तरीकों से डाइनिंग टेबल को डेकोरेट कर सकती हैं। ये आपके मेहमानों को खूब पसंद आएंगे।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।