
हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे खूबसूरत लगे। इसके लिए वो न जाने क्या-क्या चीजें खरीदकर घरों को सजाते हैं। कई तरह के शोपीस, ग्लास के सामान और इंडोर प्लांट्स से घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं। हालांकि, इन दिनों घरों को सजाने के लिए टेराकोटा की चीजों का इस्तेमाल (Terracotta Home Decoration) ज्यादा किया जा रहा है। ये दिखने में इतने सुंदर होते हैं कि हर कोई इन पर दिल हार बैठता है।
टेराकोटा मिट्टी के बर्तन और होम डेकोर की चीजों के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। इसका मतलब पकी हुई मिट्टी है। ये एक तरह का आर्ट है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर की खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं तो इन टेराकोटा से बनी इन चीजों को सेलेक्ट कर सकती हैं। यहां हम आपको कई तरह के आइडियाज देने जा रहे हैं।

घर की सूनी दीवारों को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप टेराकोटा वॉल हैंगिंग्स खरीद सकती हैं। मिट्टी से बनी नक्काशीदार प्लेट्स या ट्रेडिशनल मुखौटे लिविंग रूम को एक रॉयल और विंटेज लुक देते हैं। इनकी रंगत सफेद या क्रीम रंग की दीवारों पर बहुत खूबसूरती से नजर आती है।
यह भी पढ़ें- Gold Tops Earring: रोजाना पहनने के लिए परफेक्ट हैं ये गोल्ड टॉप्स इयररिंग, देखें डिजाइंस

टेराकोटा से बना नक्काशीदार टेबल लैंप बेडसाइड टेबल की सुंदरता बढ़ा देता है। इसकी फूलों वाली डिजाइन और सॉफ्ट रोशनी कमरे को एक विंटेज और वार्म फील देती हैं। अगर आप अपने बेडरूम को एक क्लासिक और रॉयल लुक देना चाहती हैं, तो इस तरह का आर्टिस्टिक लैंप आपके लिए बढ़िया रहेगा।

डाइनिंग टेबल के बीचों-बीच रखा ये बड़ा सा फ्लॉवर पॉट सबसे खूबसूरत है। इसमें सजे हुए सूखे पम्पास ग्रास और नक्काशीदार डिजाइन एक रस्टिक मॉडर्न लुक दे रही है। किचन और डाइनिंग एरिया में टेराकोटा का इस्तेमाल करने से सब कुछ बहुत अच्छा लगता है।

टेराकोटा के बड़े गमलों और एक शानदार मिट्टी के फव्वारे (Fountain) का इस्तेमाल करके आप आउटडोर स्पेस को एक रॉयल लुक दे सकती हैं। बेलदार पौधों और फूलों के साथ टेराकोटा का ये कॉम्बिनेशन गार्डन या बालकनी को विंटेज लुक देता है।
-1766994976393.jpg)
प्लेन टेराकोटा फिनिश वाली ये दीवार और उस पर सजे कई तरह के मिट्टी के बर्तन (Pottery) आपके घर को एक मिनिमलिस्टिक और रॉयल लुक देते हैं। सूखे फूलों के साथ इन बर्तनों काे सजाकर आप कमरे के किसी भी खाली कोने को एक रॉयल गैलरी में बदल सकती हैं।
तो अगर आप भी अपने घर की खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं तो यहां से आइडियाज ले सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Ai generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।