आजकल महिलाएं अपने घर को सजाने के लिए पौधों की मदद लेती हैं। दरअसल, पौधों के कारण ना सिर्फ घर में हरियाली छा जाती है, बल्कि यह अन्य कई तरीकों से भी बेहद लाभदायक होते हैं। अमूमन घर में पौधों को लगाने के लिए फ्लॉवर पॉट या फिर प्लांटर्स की मदद ली जाती है। जरूरत के हिसाब से महिलाएं फ्लॉवर पॉट का साइज खरीदती हैं। यह सच है कि फ्लॉवर पॉट और उसमें लगे पौधे आपके घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी फ्लॉवर पॉट को किसी अन्य तरीके से इस्तेमाल करने के बारे में सोचा है। शायद नहीं। यकीनन फ्लॉवर पॉट का मुख्य काम इसमें पौधे उगाना है, लेकिन फिर भी इसे अन्य कई बेहतरीन तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि आप फ्लॉवर पॉट को अन्य किस-किस तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं और अपने घर को एक बेहद डिफरेंट लुक दे सकती हैं-
अगर आप पार्टी में अपने ड्रिंक एरिया को एक यूनिक लुक देना चाहती हैं तो ऐेस में फ्लॉवर पॉट का इस्तेमाल किया जा सकता है। बस आप ग्लू की मदद से इसे खूबसूरती से एक-दूसरे के साथ चिपकाएं और इसमें अपनी पसंदीदा ड्रिंक की बोतल को उसमें रखें। आप इसके उपर कुछ नकली बेल भी टांग सकती हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।
इसे भी पढ़ें: किचन के पुराने सामान को फेंकने की जगह इस तरह करें Reuse
सुनने में आपको शायद अजीब लगे लेकिन फ्लॉवर पॉट आपके बाथरूम को आर्गेनाइज करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप पहले अलग-अलग साइज के फ्लॉवर पॉट को पेंट करें और फिर उसके बाद आप क्यू टिप से लेकर कॉटन बॉल व अन्य आइटम्स को उसमें रखें।
मिट्टी के फ्लॉवर पॉट की मदद से बर्ड फीडर बनाना भी अच्छा आईडिया है। बस आप फ्लॉवर पॉट के बॉटम में कुछ छेद करें। अब क्ले पॉट के saucer पर ग्लू लगाकर उसे चिपकाएं। टॉप पर भी एक लूज saucer रखें। क्ले पॉट और सॉसर में छेद के माध्यम से एक गाँठ बांधकर रस्सी लटकाएं। बस आपका बर्ड फीडर तैयार है। (शादी का निमंत्रण पत्र भेजे कुछ यूनिक अंदाज में)
अगर आपके पास साइज में छोटे फ्लॉवर पॉट हैं तो आप उन्हें बतौर कैंडल्स होल्डर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बस आप इनमें अपनी मोमबत्ती को रखें और फिर आप इन्हें बेफ्रिक होकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह कैंडल्स रखने से वह ना सिर्फ पहले से ज्यादा अच्छे लगते हैं, वहीं दूसरी ओर मोम के पिघलने के कारण फर्श आदि के खराब होने का डर भी नहीं रहता।
इसे भी पढ़ें: पुराने फर्नीचर को फेंकने की जगह कुछ इस तरह करें दोबारा इस्तेमाल
फ्लॉवर पॉट को कई तरह के स्टैंड की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। मसलन आप फ्लॉवर पॉट के उपर saucer को चिपकाकर उसके उपर beverage dispenser रख सकती हैं। या फिर अपने गार्डन एरिया में आप उसे एक साइड टेबल की तरह भी यूज कर सकती हैं। आप इसे एक स्टैंड की तरह यूज करें और शाम की चाय को वहां पर आसानी से रख सकती हैं। इससे आपको गार्डन एरिया या बालकनी के लिए अलग से फर्नीचर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sbly-web-prod-shareably.netdna-ssl.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।