Sat Mar 21, 2026 | Updated 03:37 AM IST HZ Awards 2026
eid 2026 gift ideas

Eid Gift Ideas 2026: इस ईद कम बजट में करीबियों को दें ये 5 यूनिक तोहफे, जीत लेंगे अपनों का दिल

Eid 2026 Gift Ideas For Friends: ईद का त्‍योहार आते ही लोगों के घरों में खुश‍ियां छा जाती हैं। साथ ही बाजारों में एक अलग ही रौनक देखने को म‍िलती है। इस मौके पर लोग अपनों को कुछ तोहफे देते हैं। अगर आप भी अपनों को कुछ खास ग‍िफ्ट देना चाहती हैं और बजट का भी ख्‍याल रखना है तो हम आपको कुछ बेस्‍ट ऑप्‍शंस दे रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-16, 11:34 IST

Eid 2026: इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस्लाम धर्म में इस महीने का खास महत्व है। रमजान पूरे होने के बाद ईद मनाई जाती है। ये त्यौहार सिर्फ इबादत और खुशियों का नहीं, बल्कि प्यार और एकता बनाए रखने का भी संदेश देता है। इस दिन लोगों के घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। सेवई तो खासतौर से ईद की शान होती है।

ईद पर लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास तोहफे भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को गिफ्ट्स देना चाहती हैं और आपको बजट का भी ख्याल रखना है तो हम आपको कम बजट में कुछ यूनिक गिफ्ट आइडियाज दे रहे हैं। ये आपके करीबियों को खूब पसंद आएंगी। आइए जानते हैं-

eid 2026

कस्टमाइज करके बनवा लें नमाज वाली चटाई

इस्लाम धर्म में इबादत का खास महत्व है। जब लोग नमाज पढ़ते हैं तो इसके लिए एक खास चटाई आती है। ऐसे में आप ईद के मौके पर नाम लिखवाकर नमाज वाली चटाई आप गिफ्ट कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल वो रोजाना करेंगी और आपको अपनी दुआओं में शामिल रखेंगी। यकीन मानिए ये तोहफा उन्हें बहुत पसंद आएगा।

यह भी पढ़ें- Kunafa Barfi Recipe: ईद पर इन 2 तरीकों से बनाएं कुनाफा बर्फी, मेहमान करेंगे तारीफ

होममेड स्वीट्स भी दे सकती हैं आप

आज भी ऐसे कई लोग हैं जो बाहर की चीजें खाना पसंद नहीं करते हैं। स्वीट्स को खासतौर से। ऐसे में आप ईद के मौके पर अपनों को घर की बनी मिठाई गिफ्ट कर सकती हैं। चाहें तो आप किसी खूबसूरत जार या बॉक्स में ड्राई फ्रूट्स भी पैक कर सकती हैं। ये लंबे समय तक चलेगा भी और उन्हें पसंद भी आएगा।

यह भी पढ़ें- Suit Designs For Eid 2026: ईद पर ट्राई करें ये खूबसूरत और सिंपल सूट, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

इत्र भी आएगा पसंद

अगर आप ईद पर अपनों को कुछ यूनिक गिफ्ट करना चाहती हैं तो इत्र से बेहतरीन ऑप्शन कुछ हो ही नहीं सकता है। इत्र की खुशबू इतनी दमदार होती है जो लंबे समय तक के लिए टिकी भी रहती है। ऐसे में आप भी ये खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Ramadan 2026: रमजान के पाक महीने में इन मस्जिदों में मांगी दुआ होती है पूरी, आप भी कर सकती हैं जियारत

islamic books (1)

ईयररिंग्स भी है एक अच्छा ऑप्शन

अगर आपके घर पर आपकी कोई खास महिला मित्र आ रही हैं तो आप उन्हें ईयररिंग भी गिफ्ट कर सकती हैं। आपको बाजार में कई तरह की डिजाइनर ईयररिंग मिल जाएंगी। खास बात तो ये है कि ये आपके बजट में भी रहेंगी।

यह भी पढ़ें- Ramadan 2026: रमजान में खजूर से ही क्‍यों खोला जाता है रोजा? जान‍िए इसके पीछे की वजह

इस्लाम धर्म की किताबें भी रहेंगी बेस्ट

अगर आपके दोस्त को इस्लामिक किताबें पसंद हैं तो आप उन्हें ये भी तोहफे में दे सकती हैं। साथ में कुरआन रखने के लिए खूबसूरत वुडन स्टैंड भी जरूर दें। ये उनके लिए सबसे कीमती तोहफा हो सकता है।

islamic books

तो अगर आप भी अपनों को ईद पर कुछ स्पेशल और बजट में गिफ्ट करना चाहती हैं तो ये ऑप्शंस आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।