Tue Feb 24, 2026 | Updated 04:08 AM IST
herzindagi
Famous Mosques Of India

Ramadan 2026: रमजान के पाक महीने में इन मस्जिदों में मांगी दुआ होती है पूरी, आप भी कर सकती हैं जियारत

Famous Mosques Of India: इन द‍िनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस्‍लाम धर्म में इस पाक महीने का खास महत्‍व है। इस दौरान लोग मस्‍ज‍िदों में जाकर इबादत करते हैं। ऐसे में हम आपको भारत के उन मस्‍ज‍िदों के बारे में बता रहे हैं जहां आपको रमजान में जरूर जाना चाह‍िए।
Editorial
Updated:- 2026-02-23, 15:08 IST

Famous Mosques To Visit In Ramadan 2026: इस्लाम धर्म में रमजान के पाक महीने का बड़ा ही महत्व है। इस दौरान मुस्लिम धर्म के लोग रोजा रखते हैं और पांच वक़्त की नजाज अदा कर अल्लाह की इबादत करते हैं। कहते हैं कि ये वो महीना होता है जब अल्लाह से मांगी गई दुआएं तुरंत पूरी हो जाती हैं। ऐसे में कई लोग जियारत के लिए यात्रा करते हैं।

भारत में ऐसे कई मस्जिद हैं जहां रमाजान के पाक महीने और ईद के मौके पर खास रौनक देखने को मिलती है। यहां अगर इबादत किए जाएं तो सुकून मिलता है। ऐसे में हम आपको भारत के उन मस्जिदों के बारे में बता रहे हैं जहां आपको रमजान में जरूर जाना चाहिए। इस दौरान एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। आइए जानते हैं-

famous mosques of india (1)

मक्का मस्जिद, हैदराबाद (Makkah Masjid, Hyderabad)

हैदराबाद की ये मशहूर मस्जिद 17वीं सदी में बनवाई गई थी। इसकी गिनती देश की पुरानी और बड़ी मस्जिदों में होती है। रमजान और ईद के समय तो ये जगह रात में रोशनी से जगमगाती हुई नजर आती है। नमाज के दौरान तो यहां पर खास नजारा देखने को मिलता है। इस दौरान आपको यहां जरूर जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Faiz ilahi Masjid कब और किसने बनवाई थी? नाम से लेकर मतलब तक, यहां जानें इससे जुड़े हर सवाल का जवाब

ताज-उल-मसाजिद, भोपाल (Taj-Ul-Masjid, Bhopal)

भोपाल में मौजूद ये मस्जिद काफी बड़ा है। ये अपने खूबसूरत ढांचे के लिए जानी जाती है। इसे भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में शामिल किया गया है। रमजान में यहां हजारों लोग इकट्ठा होकर नमाज अदा करते हैं।

यह भी पढ़ें- रमजान में हरियाणा के इन 3 मस्जिदों में जाएं इबादत करने, मिलेगा सुकून

जामिया मस्जिद, श्रीनगर (Jamia Masjid, Srinagar)

श्रीनगर की ये ऐतिहासिक मस्जिद काफी पुरानी है। यहां एक साथ बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ते हैं। रमजान में यहां का माहौल बहुत खास होता है।

यह भी पढ़ें- Meaning of Name Jama Masjid: दिल्ली ही नहीं, कई शहरों में है जामा मस्जिद...जानिए इस नाम का अर्थ और इसकी खासियत

हाजी अली दरगाह, मुंबई (Haji Ali Dargah, Mumbai)

मुंबई तो वैसे भी बहुत खूबसूरत है। यहां समुद्र के बीच बना ये दरगाह और मस्जिद आस्था का बड़ा केंद्र है। इसकी खासियत ये है कि यहां हर धर्म के लोग आते हैं। रमजान में तो यहां पर दुआ करने वालों की भीड़ बढ़ जाती है।

famous mosques of india (2)

मोती मस्जिद, आगरा (Moti Masjid, Agra)

आगरा किले के अंदर बनी ये संगमरमर की मस्जिद सादगी और शांति का प्रतीक मानी जाती है। रमजान के समय तो यहां नमाज पढ़ने दूर-दराज से लोग आते हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तर भारत की इन 3 मस्जिदों का देखा है नजारा? परिवार के साथ एक बार जरूर जाएं

तो अगर आप भी रमजान के इस पाक महीने में इन मस्जिदों पर जाकर दुआ करेंगी तो आपकी सारी मन्नतें पूरी हो जाएंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।