
Faiz-e-Ilahi Mosque History: दिल्ली के ऐतिहासिक तुर्कमान गेट इलाके में स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद इन दिनों कानूनी विवादों के कारण चर्चा में है। यह मस्जिद पुरानी दिल्ली की उन चुनिंदा इमारतों में से एक है, जो मुगल काल की गवाह हैं। घनी आबादी के बीच स्थित यह मस्जिद न केवल इबादत का केंद्र है। हाल ही में जनवरी 2026 में अतिक्रमण के खिलाफ हुई प्रशासनिक कार्रवाई के बाद इस ऐतिहासिक स्थल के इतिहास को जानने की जिज्ञासा लोगों में काफी बढ़ गई है। अगर आप इस मस्जिद के निर्माण युग और मतलब के बारे में जानना चाहती हैं, तो नीचे लेख में जानिए फैज-ए-इलाही मस्जिद को किसने और कब बनवाया।

फैज-ए-इलाही मस्जिद का निर्माण 18वीं शताब्दी लगभग 1728-29 ईस्वी के दौरान कराया गया था। इसका निर्माण महान सूफी संत हजरत शाह फैज-ए-इलाही ने करवाया था।
कुछ जगहों पर औरंगजेब के दौर का भी जिक्र मिलता है, लेकिन अधिकतर इतिहासकार इसे लगभग 250 साल पुरानी इमारत मानते हैं। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने इस मस्जिद का निर्माण न केवल नमाज पढ़ने के लिए बल्कि लोगों को रूहानियत और भाईचारे की शिक्षा देने के लिए कराया था।
इसे भी पढ़ें- क्यों गोल होती है मस्जिद की छत? धार्मिक महत्व के साथ जानें इसके पीछे का साइंस
दिल्ली में स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद की वास्तुकला में मुगल शैली की झलक देखने को मिलती है। इस मस्जिद में लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है। इस मस्जिद की वास्तुकला की खास बात यह है कि गर्मी में यह ठंडा और सर्दियों में गर्म रहता है।
दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के आंगन में एक छोटा वजूखाना और दीवारों पर कुरान की आयतें उकेरी गई हैं।

मस्जिद का नाम अरबी और फारसी शब्दों के मेल से बना है,जहां फैज का अर्थ है उदारता, कृपा, दया या लाभ और इलाही शब्द का अर्थ अल्लाह या ईश्वर से संबंधित है। फैज-ए-इलाही का पूरा अर्थ "ईश्वर की असीम कृपा" या "अल्लाह की दया"।
हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर MCD ने मस्जिद से सटे अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। प्रशासन का कहना है कि यह जमीन सरकारी है और अतिक्रमण मुक्त की जा रही है, जबकि मस्जिद कमेटी और स्थानीय लोगों का दावा है कि यह वक्फ की संपत्ति है और ऐतिहासिक दस्तावेजों में इसका पुराना रिकॉर्ड दर्ज है।
इसे भी पढ़ें- Meaning of Name Jama Masjid: दिल्ली ही नहीं, कई शहरों में है जामा मस्जिद...जानिए इस नाम का अर्थ और इसकी खासियत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - herzindagi, freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।