herzindagi
image

उत्तर भारत की इन 3 मस्जिदों का देखा है नजारा? परिवार के साथ एक बार जरूर जाएं

जामा मस्जिद, ताज उल मसाजिद जैसी मस्जिदें अपनी धार्मिक आस्था के साथ-साथ सुंदर नक्काशी के लिए भी जानी जाती हैं। यहां के गुंबदों की भव्यता आपको दूर से ही नजर आ जाएगी। इसलिए भारत के मस्जिद न केवल धार्मिक स्थल हैं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-12, 13:14 IST

उत्तर भारत की मस्जिदें न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र हैं, बल्कि अपनी बेहतरीन वास्तुकला के लिए भी भी पूरे देश में जानी जाती है। इन मस्जिदों की नक्काशीदार दीवारें, ऊंचे गुबंद, बड़े और सुंदर आंगन हर किसी को आकर्षित करते हैं। भारत में आपको मस्जिदों की बनावट में मुगल, अफगान और भारतीय वास्तुकला शैलियों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। भारत में कई मस्जिदें अपनी भव्य सुंदरता और इतिहास के लिए प्रसिद्ध हैं। ये मस्जिदें पर्यटकों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का काम करती हैं। परिवार संग घूमने के लिए ये एक बेहतरीन जगह हैं, जहां लोग शांति और आध्यात्मिकता का अनुभव करने के लिए जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर भारत की कुछ सुंदर ऐतिहासिक मस्जिदों के बारे में बताएंगे।

दिल्ली की जामा मस्जिद

jama masjid to shahi atala north india famous masjid to visit with family22

राजधानी की यह मस्जिद अपनी अनोखी वास्तुकला के लिए जानी जाती है। यहां की मस्जिद की दीवारें और इसकी बनावट भारत में सबसे अलग और खास मानी जाती है। इस मस्जिद का इतिहास मुगल सम्राट शाहजहां से जुड़ा है, इसलिए यह लोगों को ज्यादा आकर्षित करती है। इसकी तीन विशाल गुंबदें और दो ऊंचे मीनार इसे खास बनाते हैं। मस्जिद की अनोखी नक्काशीदार दीवारें, इस्लामिक शिलालेख और संगमरमर की जटिल डिजाइनें आपको हैरान कर देंगी।

  • कैसे पहुंचे- यहां आप पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी कश्मीरी गेट से पहुंच सकते हैं। इस मस्जिद के सबसे पास चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन है, जो मात्र 500 किमी की दूरी पर है।

इसे भी पढ़ें- हरियाणा के इन 3 मस्जिदों में जाएं इबादत करने, मिलेगा सुकून

शाही अटाला मस्जिद, जौनपुर

jama masjid to shahi atala north india famous masjid to visit with family44

इस अनोखी मस्जिद का नजारा एक बार आपको देखने जरूर जाना चाहिए। यह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित है। इसकी बनावट आपको अन्य मस्जिदों जैसा नहीं लगेगी। क्योंकि, यह एक सीधी लंबाई में बनाई गई है। इसका इतिहास 15वीं सदी का बताया जाता है। माना जाता है कि शर्की वंश के सुल्तान इब्राहिम शाह ने इसे बनवाया था। इस मस्जिद की बनावट में इंडो-अफगान शैली की बेहतरीन मिसाल देखने को मिलेगी। लाल बलुआ पत्थर और चूने से इसकी दीवारों का निर्माण किया गया है। यह परिवार के साथ जाने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • कैसे पहुंचे- यहां पहुंचने के लिए आप जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से आसानी से ऑटो या टैक्सी ले सकते हैं। यह केवल 1.3 किमी की दूरी पर है। आपको पहुंचने में लगभग 10 से 15 मिनट का समय लगेगा।

इसे भी पढ़ें-घूमने के शौकीन लोग बना रहे हैं ट्रिप प्लान, जानें हैदराबाद में कहां जा सकते हैं

हुमायूं मस्जिद, आगरा

यह मस्जिद आगरा जिले में जमुना पार स्थित है। यह भी उत्तर भारत की अनोखी मस्जिदों में से एक मानी जाती है। माना जाता है कि इसे मुगल बादशाह हुमायूं ने बनवाया था। इस मस्जिद की सबसे खास बात यह है कि लाल रंग की वजह से लोगों को यह ज्यादा आकर्षित करती है। यह लाल बलुआ पत्थर से बनी है और इसमें सुंदर मेहराबें व नक्काशीदार मीनारें हैं। इसकी दीवारों पर आकर्षक इस्लामिक डिजाइन बनाए गए हैं। यहभारत की अनोखी मस्जिदमें से एक है।

  • कैसे पहुंचे- यहां पहुंचने के लिए आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से टैक्सी या ऑटो लेकर आसानी से पहुंचा जा सकता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।