herzindagi
image

रमजान में घूमने के शौकीन लोग बना रहे हैं ट्रिप प्लान, जानें हैदराबाद में कहां जा सकते हैं

रमजान के दौरान चारमीनार और उसके आसपास के इलाकों में अलग ही माहौल देखने को मिलता है। यहां भले ही आपको शाम के समय भीड़ देखने को मिलेगी, लेकिन चहल-पहल देखकर आपके मन को अच्छा भी लगेगा।
Editorial
Updated:- 2025-03-05, 13:57 IST

रमजान के दौरान लोग दिनभर उपवास रखते हैं और केवल सहरी और इफ्तार के समय भोजन करते हैं, लेकिन घूमने के शौकीन लोग इस पवित्र महीने में भी नई जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। हैदराबाद में रहने वाले लोगों के लिए रमजान का महीना खास है। क्योंकि इस दौरान यहां खास रौनक होती है। जहां कई जगहें घूमने और खास पकवानों का लुत्फ उठाने के लिए मशहूर हैं। यहां की ऐतिहासिक इमारतें, रोशनियों से सजे बाजार और स्पेशल डिशेज रमजान के महीने को और खास बना देती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हैदराबाद की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको रमजान में घूमना अच्छा लगेगा।

मक्का मस्जिद

परिवार से साथ अगर किसी सुकून वाली जगह पर रमजान में जाना चाह रहे हैं, तो आप मक्का मस्जिद जा सकते हैं। यह चारमीनार के पास स्थित एक ऐतिहासिक मस्जिद है। रमजान के दौरान यहां का नजारा सुंदर और आकर्षक होता है। लोग यहां खास इबादत के लिए जाते हैं। यहां आप कोशिश करें कि शाम के समय जाएं, क्योंकि इस दौरान यहां इबादत का अलग ही माहौल होता है।

इसे भी पढ़ें-पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हैदराबाद की इन जगहों पर जाएं

हुसैन सागर झील

hyderabad places to visit in ramadan

सुकून के लिए आप रमजान में हुसैन सागर झील भी जा सकते हैं। यहां की ठंडी हवा, बहता पानी और खुला आसमान आपको शांति का अहसास करवाएगा। रमजान जैसे खुशहाल समय में मन शांत रखने के लिए लोग सुकून वाली जगहों पर जाना पसंद करते हैं। इसलिए, ऐसे लोगों को यहां आना भी अच्छा लगेगा। आप वीकेंड पर अपने पूरे परिवार के साथ भी जाने का प्लान कर सकते हैं।। यह हैदराबाद में रात में घूमने के लिए अच्छी जगह में से भी एक है।

इसे भी पढ़ें-हैदराबाद में अगर इन 3 जगहों पर घूमने नहीं गए तो अधूरा होगा ट्रिप

मौला अली हिल

hyderabad places to visit i

यहां आप रमजान में जा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि आपको चढ़ाई करनी पड़ेगी। यह हैदराबाद का एक मशहूर पर्यटन स्थल है। यहां से शाम के समय का नजारा अद्भुत होता है। लेकिन आपको दिन में भी जाना अच्छा लगेगा। दिन के समय यहां का मौसम और भी ज्यादा शानदार होता है, क्योंकि आपको इसके छोर से हैदराबाद शहर नजर आएगा।  यहहैदराबाद में बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगहहै।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।