herzindagi
mosques to visit in hyderabad for bakra eid

Famous Mosques: बकरा ईद की नमाज़ पढ़ने के लिए बेस्ट हैं हैदराबाद की ये मस्जिदें

बकरा ईद पर कुर्बानी के अलावा नमाज़ भी अदा की जाती है। अगर आप हैदराबाद रहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी मस्जिदों के बारे में बताएंगे जिसका दीदार करने के लिए आ जा सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-06-24, 10:00 IST

हैदराबाद कई मायनों में खास रहा है क्योंकि यहां कई सालों तक निजामों का शासन रहा था। कहा जाता है कि 224 वर्षों के शासन काल में न सिर्फ निजामों ने हैदराबाद के निर्माण में अहम भूमिका निभाई बल्कि कई तरह के बदलाव भी किए हैं। आज पूरे भारत में यह शहर अपनी संस्कृति, खानपान और अपने प्राचीन और समृद्ध इतिहास की वजह से पूरे भारत में जाना जाता है। 

यहां पर कई ऐतिहासिक संरचनाएं हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। अगर मस्जिद की बात की जाए, तो यहां की मक्का मस्जिद बहुत ही खूबसूरत शिल्पकला से तैयार की गई है। अगर आप अभी तक नहीं गए हैं, तो बकरीद पर जाने का प्लान बनाया जा सकता है।  

ईद पर न सिर्फ कुर्बानी की जाती है बल्कि नमाज़ भी पढ़ी जाती है।  आपने देखा होगा कि सभी मुसलमान ईद की सुबह नमाज़ पढ़ने के लिए बाहर जाते हैं और नमाज़ अदा करने के बाद सबसे ईद मिलते हैं। नमाज़ के बाद ही कुर्बानी की जाती है, तो आज हम आपको कुछ ऐसी मस्जिदों के बारे में बताएंगे, जहां नमाज पढ़ने के लिए जाया जा सकता है।

शाही मस्जिद

shahi masjid

हैदराबाद की शाही मस्जिद में नमाज़ पढने के लिए जाया जा सकता है। इस मस्जिद को ऐवान-ए-शाही के नाम से भी जाना जाता है। कई लोग बाग-ए-आम के नाम से भी जानते हैं। यह मस्जिद हैदराबाद में तेलंगाना विधान सभा के पास स्थित है।  

इस मस्जिद का निर्माण 1924 में मीर उस्मान अली खान ने सिटी इम्प्रूवमेंट बोर्ड के द्वारा शाही मस्जिद का निर्माण शुरू किया गया था  और 1933 में इसका निर्माण पूरा हुआ था। तभी से इस मस्जिद का काफी महत्व है, जहां नमाज़ पढ़ने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है।

इसे जरूर पढ़ें- वह महल जिसे तुगलक ने केवल शिकार के लिए बनवाया था, जानिए

हयात बख्शी मस्जिद

Hayat Bakshi Mosque

भारत के हैदराबाद के पास हयातनगर में स्थित एक मस्जिद है, जिसका निर्माण 1672 में हुआ था। इस मस्जिद का निर्माण गोलकुंडा के पांचवें सुल्तान अब्दुल्ला कुतुब शाह के शासनकाल के दौरान किया गया था। 

इस मस्जिद का नाम हयात बख्शी बेगम पर रखा गया था। यह मस्जिद इतनी बड़ी है कि आपको नमाज पढ़ने में बहुत मजा आएगा और सुकून भी मिलेगा। बस आपको एक दिन पहले नमाज़ की टाइमिंग पता करनी होगी।

जामा मस्जिद 

जामा मस्जिद भारत के तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में सबसे पुरानी और सबसे प्रसिद्ध मस्जिद है। अगर आप बकरीद पर नमाज़ पढ़ने के लिए मस्जिद की तलाश कर रहे हैं, तो यह जगह बेस्ट हो सकती है। जामा मस्जिद इस्लामी वास्तुकला का एक भव्य रूप है।

मस्जिद की खूबसूरत सफेद मीनारें दूर से ही देखी जा सकती हैं। यह फ़ारसी और अरबी वास्तुकला का एक सुंदर मिश्रण है। अगर आप हैदराबाद में रहते हैं, तो ईद की नमाज़ पढ़ने के लिए जामा मस्जिद जा सकते हैं। 

मक्का मस्जिद

macca masjid in hindi

अरे...हम मक्का मस्जिद की बात नहीं कर रहे हैं। हम हैदराबाद में स्थित मक्का मस्जिद के बारे में बात कर रहे हैं। आप बकरीद की नमाज़ मक्का मस्जिद में पढ़ सकते हैं। यह पांच वक्त की नमाज़ अदा की जाती है। 

इसे जरूर पढ़ें- जामा मस्जिद के करीब इन चीजों को भी जरूर करें एक्सपीरियंस

इसकी संरचना इतनी विशाल है कि इसका दीदार करने लोग दूर-दूर से आते हैं।  बता दें कि यह मस्जिद लगभग 75 फीट ऊंची है। मस्जिद चौमहल्ला पैलेस, लाड बाजार और चारमीनार के ऐतिहासिक स्थलों के पास स्थित है। 

 

इन जगहों पर आप बकरा ईद की नमाज़ अदा करने के लिए जा सकते हैं। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।