
जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, शरीर कई ऐसे बदलावों से गुजरता है जिनकी हमने कल्पना भी नहीं की होती। 50 की उम्र के बाद कई महिलाओं को एक ऐसी समस्या का सामना करना पड़ता है, जो न सिफ्र शारीरिक बल्कि मानसिक और सामाजिक रूप से परेशान कर देती है और वह समस्या यूरिन इनकॉन्टिनेंस (Urinary Incontinence) यानी पेशाब का अपने आप लीक हो जाना है।
कई महिलाएं शर्मिंदगी के कारण यूरिन लिकेज की समस्या को चुपचाप सहती रहती हैं और मान लेती हैं कि यह बुढ़ापे का अनिवार्य हिस्सा है। लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि यह कोई नॉर्मल बात नहीं है और सही जानकारी के साथ इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। आइए हैदराबाद की फेमस यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर दीप्ति सुरेखा से इसके कारण जानते हैं, ताकि समय रहते बचाव के उपाय किए जा सकें।

मेनोपॉज के बाद शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल गिर जाता है। इससे ब्लैडर और यूरिन मार्ग की परत पतली और कम लचीली हो जाती है, जिससे लीकेज की समस्या बढ़ती है।
उम्र के साथ पेल्विक फ्लोर (ब्लैडर को सपोर्ट देने वाली मसल्स) कमजोर हो जाती हैं। इस कमजोरी को महिलाओं में डिलिवरी और मेनोपॉज और बढ़ा देते हैं।
स्ट्रोक, पार्किंसंस या डायबिटीज के कारण नसें डैमेज हो जाती हैं, जिससे ब्रेन और ब्लैडर के बीच का संपर्क कमजोर पड़ जाता है।
बढ़ता वजन ब्लैडर ज्यादा प्रेशर डालता है। इसके अलावा, पुरानी खांसी या कब्ज (जिसमें जोर लगाना पड़ता है) भी ब्लैडर के वाल्व को कमजोर कर देती है। स्मोंकिग और पर्याप्त पानी न पीना भी इस समस्या को गंभीर बना देता है।
यह भी पढ़ें- Expert Tips: बार-बार लीक होती यूरिन को रोकने के लिए अपनाएं ये टिप्स
ब्लड प्रेशर की कुछ दवाइयां या बार-बार होने वाला यूरिन इंफेक्शन (UTI) ब्लैडर में जलन पैदा करता है, जिससे पेशाब को रोक पाना मुश्किल हो जाता है।

डॉ. दीप्ति सुरेखा का कहना है कि अगर यूरिन लीकेज आपकी नींद, रोजाना के काम या मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है, तो संकोच छोड़कर डॉक्टर से मिलें।
यह भी पढ़ें- Expert Tips: यूरिन लीकेज से परेशान हैं तो इन 3 टिप्स को अपनाएं
"यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस सिर्फ मेडिकल समस्या नहीं है, यह आपके जीवन की गुणवत्ता से जुड़ी बात है। आज के समय में आधुनिक इलाज उपलब्ध हैं, इसलिए चुपचाप सहने की जरूरत नहीं है।"
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।