मां बनना जितनी खुशी के बात होती है उतना ही ये सफर चुनौती पूर्ण होता है। प्रेगनेंसी के पूरे 9 महीने महिलाओं के शरीर में तरह-तरह के बदलाव आते हैं। शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। पैर में सूजन, वजन का बढ़ना उल्टी, डाइजेशन से जुड़ी दिक्कत होती है। इसके साथ ही कई महिलाओं को यूरीन लीकेज की समस्या भी हो जाती है। महिलाएं यूरिन कंट्रोल ही नहीं कर पाती हैं। इससे काफी असहजता होती है। आखिर ऐसा क्यों होता है? क्या ऐसा होना नॉर्मल है? सब कुछ जानेंगे इस आर्टिकल में। इस बारे में Nurture ivf से गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर अर्चना धवन जानकारी दे रही हैं।
प्रेग्नेंसी में यूरिन लीकेज होना नॉर्मल है। ऐसा तीसरी तिमाही में होता है। दरअसल जब महिला प्रेग्नेंट होती है तब यूट्रस बच्चों के लिए खुद को तैयार कर रहा होता है। इस स्थिति में आपके ब्लैडर पर प्रेशर बनाता है। ब्लैडर यूट्रस के बिल्कुल आगे होता है। यूट्रस ट्यूब यूरिन को कैरी करते हैं। इस स्थिति में यूट्रस द्वारा ब्लैडर पर दबाव बढ़ने की वजह से प्रेग्नेंसी में यूरिन लीकेज की संभावना बढ़ जाती। है। वहीं पेट का साइज बढ़ने से पेल्विक फ्लोर के ऊतक और मांसपेशियां फैल जाती है। इसके कारण स्पिंस्टर मसल्स कमजोर पड़ जाती है। जब डिलीवरी हो जाता है तब यूट्रस और ब्लैडर दोनों अपने-अपने सामान्य पोजीशन पर आ जाते हैं इस प्रक्रिया को होने में करीब 6 हफ्ते का वक्त लगता है। यही वजह है कि कभी कभार प्रेगनेंसी के बाद भी यूरिन लीकेज हो सकता है। इसके अलावा यूटीआई प्रेग्नेंसी में होना आम है इस वजह से भी यूरिन लीकेज हो जाती है।
यह भी पढ़ें-प्रेग्नेंसी में हर वक्त क्यों रहती है थकान, जानिए इसके कारण और बचाव के तरीके
एक्सपर्ट के मुताबिक पेल्विक मसल्स को स्ट्रांग करने के लिए कुछ एक्सरसाइज का सहारा लिया जा सकता है। कीगल एक्सरसाइज यूरिन लीक होने की परेशानी को कम कर सकता है। हालांकि अगर आपको इस तरह की परेशानी है तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
यह भी पढ़ें-वीगन डाइट या कीटो डाइट, दोनों में से क्या है बेहतर
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।