
महिलाओं के शरीर में उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिनका असर उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर होता है। 40 की उम्र के बाद महिलाएं पेरिमेनोपॉज फेज में कदम रखती हैं और इसके कुछ सालों बाद मेनोपॉज आ जाता है। पेरिमेनोपॉज में महिलाओं के शरीर में कई हार्मोन्स ऊपर-नीचे होते हैं और इसी वजह से मूड स्विंग्स और कमजोरी समेत कई दिक्कतें हो सकती हैं। इस समय पर कई महिलाओं को यूटीआई बार-बार हो जाता है, तो कई बार यूरिन पर कंट्रोल करना मु्श्किल होता है और यूरिन लीकेज की दिक्कत हो जाती है। 40 की उम्र में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) का बढ़ना और यूरिन लीकेज जैसी परेशानियां, एस्ट्रोजन के लेवल में कमी के चलते हो सकती हैं।
पेरिमेनोपॉज के दौरान योनि में एस्ट्रोजन का स्तर काफी हद तक गिर जाता है, जिससे यूरिन के रास्ते की परत पतली हो जाती है और UTI का खतरा चार गुना बढ़ जाता है। इस समय पर पेल्विक फ्लोर मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे यूरिन को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कीगल एक्सरसाइज के साथ ये हर्बल टी आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कालरा दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।

यह भी पढ़ें- खड़े-खड़े कपड़ों में निकल जाता है पेशाब? 50 प्लस महिलाएं इन 5 संकेतों को न करें नजरअंदाज
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- 'पानी पीने के हर 10-15 मिनट बाद मुझे पेशाब आती है', क्या मेरे शरीर में कोई गड़बड़ है?
एक्सपर्ट की बताई हर्बल चाय को डाइट में शामिल करें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।